TRENDING TAGS :
Housefull 5 Story: हाउसफुल 5 की कहानी है इस पुरानी फिल्म की रीमेक, बताया इस निर्माता ने
Housefull 5 Story: अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख की फिल्म हाउसफुल की कहानी को बताया गया इस फिल्म का रीमेक इस फिल्म निर्माता ने
Housefull 5 Story (Image Credit- Social Media)
Housefull 5 : साजिद नाडियाडवाला की फ्रेंचाइजी हाउसफुल की अबतक चार किस्ते आ चुकी हैं। जिसे दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया है। तो वहीं साजिद नाडियाडवाला अब Housefull 5 लेकर आ रहे है। दो पार्ट में रिलीज होगी। दोनों का अंत अलग-अलग होगा। क्योंकि दोनों के विलेन अलग-अलग होंगे। तो वहीं Housefull 5 का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म का ट्रेलर कॉमेडी से भरपूर था। फिल्म के ट्रेलर के बाद अब दर्शकों को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म सिनेमाघरों में 5 जून 2025 को रिलीज होगी। तो वहीं इन सबके बीच Housefull 5 फिल्म की कहानी को इस फिल्म ने बताया बॉलीवुड की पुरानी फिल्म का रीमेक
हाउसफुल 5 की कहानी वारिस मूवी पर आधारित (Housefull 5 Remake Of Waris According To Kamaal R Khan)-
हाउसफुल 5 की कहानी का अंदाजा ट्रेलर से पता चल गया है। ट्रेलर में दर्शकों को एक आलीशान क्रूज शिप पर सेट की गई एक रोमांचक हत्या की गुत्थी से रूबरू कराया जाता है। कहानी तीन किरदारों के इर्द-गिर्द घूमती है और तीनों ही जॉली होने का दिखावा करते हैं। हमें उनका परिचय जॉली नंबर 1, जॉली नंबर 2 और जॉली नंबर 3 के रूप में कराया जाता है। जिन्हें अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख ने निभाया है। तीनों ही एक बड़ी विरासत के असली वारिस होने का दावा करते हैं। हालांकि, उनका जश्न एक काले मोड़ पर आ जाता है। रातभर जमकर पार्टी करने और नशे में धुत शराब पीने के बाद, तीनों एक जेल की कोठरी में जागते हैं। उन पर एक ऐसी हत्या का आरोप लगाया जाता है। जिसे वे बमुश्किल याद कर पाते हैं। फिल्म में रंजीत के किरदार को किसने मारा? यही पूरी रहस्य है जिसे संजय दत्त और जैकी श्रॉफ जो पुलिस की भूमिका निभा रहे हैं, सुलझाने आते हैं।
Housefull 5 की कहानी पर फिल्म निर्माता, लेखक और एक्टर ने ट्ववीट करते हुए कहा कि- "हाउसफुल 5 की कहानी 1969 में आई फिल्म वारिस का रीमेक है।"
लेकिन फिल्म निर्माताओं ने अभी तक इसपर किसी प्रकार की ऑफिशियल अनॉउंसमेंट नहीं किया है। कि हाउसफुल 5 की कहानी रीमेक होना चाहिए।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!