Kajal Raghwani Video: काजल राघवानी ने खेसारी लाल पर फिर कसा तंज, कहा- कई लड़कियों के साथ...

Kajal Raghwani Video: iकाजल राघवानी का ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव से 36 आंकड़ा चल रहा है|

Shivani Tiwari
Published on: 3 Sept 2025 6:14 PM IST
Kajal Raghwani On Khesari Lal Yadav Video
X

Kajal Raghwani On Khesari Lal Yadav Video (Photo- Social Media)

Kajal Raghwani Video: भोजपुरी पर्दे पर अक्सर तहलका मचाए रहने वालीं अभिनेत्री काजल राघवानी अपने बेबाक अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं, जी हां! काजल राघवानी भोजपुरी फिल्मों और गानों के जरिए अपने फैंस का खूब मनोरंजन करतीं हैं, उनके गाने यूट्यूब पर अक्सर ट्रेडिंग में भी रहते हैं। जहां काजल राघवानी अपने प्रोजेक्ट के जरिए सुर्खियां बटोरती रहतीं हैं, वहीं साथ ही उनका नाम विवादों से भी घिरा रहता है, दरअसल काजल राघवानी का भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव से 36 आंकड़ा चल रहा है और अब उन्होंने फिर खेसारी लाल यादव पर तंज कसा है।

काजल राघवानी ने खोली खेसारी लाल यादव की पोल (Kajal Raghwani On Khesari Lal Yadav Video)

एक समय था जब खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी बहुत अच्छे दोस्त हुआ करते थे, दोनों साथ में लगातार गाने और फिल्में कर रहे थे, इनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों की पसंदीदा हुआ करती थीं, दोनों जिस भी गाने या फिल्मों में काम करते थे, वह हिट हो जाता था, इसके बाद भोजपुरी गलियारों में दोनों के रिलेशनशिप की भी चर्चा होने लगी। काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव रियल में एक-दूसरे से प्यार कर बैठे, लेकिन खेसारी पहले से ही शादीशुदा थे, जिस वजह से उन्होंने काजल से दूरियां बनानी शुरू कर दी और अंत में खेसारी ने काजल राघवानी को शादी के सपने दिखाकर उन्हें धोखा दे दिया।


प्यार में धोखा खाकर काजल राघवानी बुरी तरह टूट गईं हैं, अब तो काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव के बीच सिर्फ नफरत भरा रिश्ता रह गया है, दोनों एक-दूसरे पर इल्जाम लगाते रहते हैं, वहीं अब काजल राघवानी ने फिर अपने हाल ही में दिए इंटरव्यू में खेसारी लाल यादव पर अपनी भड़ास निकाली है। काजल राघवानी ने खेसारी लाल यादव की पोल खोलते हुए बताया कि उनके साथ रिलेशनशिप में होते हुए भी खेसारी अन्य लड़कियों के साथ रिश्ते में थे। काजल राघवानी ने कहा, "मेरे साथ रहते हुए, वे कई लड़कियों के साथ रिश्ते में थे, मैं सुनती थी और कुछ चीजें मैं महसूस भी करती थी, क्योंकि जब वो दूसरी लड़कियों के साथ शूट करने जाते थे, तो जो इंसान 12 बजे सोता था, वो 7 बजे ही सो जाता था, ये बातें कुछ हजम नहीं होती थी। मुझे ब्लॉक कर देना 10-12 दिनों तक, जितने दिन शूट चल रहा है, उतने दिन के लिए ब्लॉक कर देना, तो समझ में आ गया था कि क्या चल रहा होगा। जब मैं उससे बोलती थी, तो हमारा झगड़ा भी होता है, वो बोलता था कि ऐसा कुछ भी नहीं है, तुम्हें मुझपर भरोसा नहीं है, ऐसी सब चीजें होती थी।"

1 / 8
Your Score0/ 8
Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Mail ID [email protected]

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!