TRENDING TAGS :
Kesari Veer Collection Day 2: सुनील शेट्टी की फिल्म केसरी वीर बुरी तरह से हुई फ्लॉप,जाने कलेक्शन
Kesari Veer Box Office Collection Day 2: सुनली शेट्टी और सूरज पंचोली की फिल्म केसरी वीर बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन कितना किया कलेक्शन जानिए
Kesari Veer Collection Day 2 (Image Credit- Social Media)
Kesari Veer Collection Day 2: सुनील शेट्टी की फिल्म केसरी वीर बुरी तरह से हुई फ्लॉप, किया बस इतना कलेक्शन
Kesari Veer Collection Day 2: सुनील शेट्टी, सूरज पंचोली और विवेक ओबरॉय की फिल्म केसरी वीर जोकि भारत के महान शासक की कहानी पर आधारित है। फिल्म की कहानी 14वीं शताब्दी पर आधारित है। 23 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म से दर्शकों को काफी ज्यादा उम्मीदे थी। ये फिल्म इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। फिल्म की कई बार रिलीज डेट बदलने के बाद मेकर्स ने इसे कल यानि 23 जून को राजकुमार राव की फिल्म भूल चूक माफ और श्रेयस तलपड़े की फिल्म कपकपी के साथ रिलीज किया है। फिल्म ने मेकर्स को पहले दिन काफी बुरी तरह रूलाया है। फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पीट गई है। चलिए जानते हैं केसरी वीर ने दूसरे दिन कितना कलेक्शन किया है।
केसरी वीर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2 (Kesari Veer Box Office Collection Day 2)-
केसरी वीर सुनील शेट्टी और विवेक ओबेरॉय और आकांक्षा शर्मा की फिल्म है। इसका निर्देशन प्रिंस धीमान ने किया है। ये एक ऐतिहासिक फिल्म है। जिसमें बरखा बिष्ट, किरण कुमार और अरूणा ईरानी भी हैं। इस फिल्म से ना केवल फिल्म के मेकर्स को ही अपितु फिल्म के अभिनेताओं को भी काफी उम्मीदे थी। लेकिन उन सब उम्मीदों पर पूरी तरह से पानी फिर गया है।
फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर सैचनिल्क के रिपोर्ट के अनुसार 26 लाख रूपए तक का ही कलेक्शन कर पाई है। जोकि फिल्म के लिए काफी बेकार शुरूआत मानी जा रही है। तो वहीं दूसरे दिन केसरी वीर ने बॉक्स ऑफिस पर अबतक 20 लाख रूपए (Kesari Veer Day 2 Collection) तक का कलेक्शन किया है। मेकर्स को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में इसके कलेक्शन में बढ़ोत्तरी हो सकती है। लेकिन जिस तरह से फिल्म ने पहले और दूसरे दिन कलेक्शन किया है। उसको देखते हुए तो यही लग रहा है। फिल्म एक हफ्ते में भी 5 करोड़ रूपए तक का कलेक्शन नहीं कर पाएगी।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!