Kesari Veer Collection Day 1: सुनील शेट्टी की फिल्म केसरी वीर हिट या फ्लॉप, जाने कलेक्शन

Kesari Veer Box Office Collection Day 1: सूरज पंचोली, सुनील शेट्टी की फिल्म केसरी वीर ने पहले दिन कितना किया कलेक्शन जानिए

Shikha Tiwari
Published on: 24 May 2025 8:10 AM IST (Updated on: 24 May 2025 8:10 AM IST)
Khesari Veer Collection Day 1
X

Khesari Veer Box Office Collection Day 1 (Image Credit-Social Media)

Kesari Veer Collection Day 1: सूरज पंचोली, सुनील शेट्टी, विवेक ओबेरॉय और आकांक्षा शर्मा की फिल्म केसरी वीर आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म की रिलीज डेट लगातार आगे बढ़ती रही है। लेकिन अंत में जाकर फिल्म सिनेमाघरों में आज यानि 23 मई 2025 को रिलीज हो चुकी है। चलिए जानते हैं दर्शकों को पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कितनी पसंद आई है फिल्म कितना किया है कलेक्शन

केसरी वीर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1 (Kesari Veer Box Office Collection Day 1)-

केसरी वीर फिल्म के कलेक्शन के बारे में जानने से पहले फिल्म की कहानी के बारे में जान लेते हैं। केसरी वीर फिल्म की कहानी बहादुर पुरूषों की कहानी है। जो अपने विश्वास को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। कहानी 14वीं शताब्दी की है जब हमीरजी गोहिल सौराष्ट्र के अर्थिला के शाही परिवार से ताल्लुक रखते हैं। वह अपने राज्य से बाहर घूम रहे हैं और अन्याय से लड़ रहे हैं। यह तब होता है जब उसेस प्यार कर बैठते हैं। उसके पिता वेगड़ाजी उनके रिश्ते को मंजूरी नहीं देते और हमीरजी को छोड़ने के लिए मजबूर करते हैं। हमीरजी वापस आने और उससे शादी करने का वादा करते हैं। इस बीच तुगलक साम्राज्य से संबंंधित जफर खान ने सौराष्ट्र की ओर अपनी यात्रा शुरू कर दी है। वह क्रूर है और सोमनाथ मंदिर से सारी संपत्ति लूटने की योजना बना रहा है। क्षेत्र के राजा जफर की सेना के विशाल आकार के कारण उसका सामना करने से डरते वेगडाजी, जिन्होंने बहुत पहले ही हिंसा छोड़ दी थी। वो इसमें शामिल होने की इच्छा जाहिर करते हैं। आगे क्या होगा ये जानने के लिए आपको पूरी फिल्म देखनी होगी।

Kesari Veer की कहानी भारत के महान योद्धा की है। लेकिन जिस तरह से फिल्म को मेकर्स ने प्रदर्शित किया है। दर्शकों को ये फिल्म उतनी पसंद नहीं आई है। यदि फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अबतक 25 लाख रूपए (Kesari Veer Collection Day 1) तक कलेक्शन किया है।

1 / 6
Your Score0/ 6
Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Mail ID - [email protected]

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!