Raja Shivaji Release Date: शिवाजी जी की कहानी को बड़े पर्दे पर प्रदर्शित करेंगे रितेश देशमुख

Raja Shivaji Movie Release Date: रितेश देशमुख बड़े पर्दे पर भारत के इतिहास के महान शासक शिवाजी की भूमिका में आएंगे नजर, फिल्म की रिलीज डेट हुई जारी

Shikha Tiwari
Published on: 21 May 2025 3:50 PM IST
Raja Shivaji Release Date
X

Ritesh Deshmukh Movie Raja Shivaji Release Date (Image Credit-Social Media)

Raja Shivaji Release Date: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रितेश देशमुख जिनकी हालहि में रिलीज हुई फिल्म Raid 2 जिसमें इन्होंने एक भ्रष्ट राजनेता का किरदार निभाया है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अबतक 200 करोड़ रूपए तक का कलेक्शन किया है। फिल्म को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया है। फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा-खासा कलेक्शन कर रही है। तो वहीं रेड 2 के रिलीज के कुछ दिन बाद ही रितेश देशमुख ने अपनी दूसरी फिल्म के पोस्टर के साथ ही रिलीज डेट अनॉउंस कर दिया है।

रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी रिलीज डेट ( Raja Shivaji Movie Release Date)-

भारत के जियो स्टूडियोज और मुंबई फिल्म कंपनी ने महाराष्ट्र दिवस 2026 पर अपना झंडा गाड़ दिया है। बता दे कि रितेश देशमुख की ऐतिहासिक एक्शन महाकाव्य राजा शिवाजी की पोस्टर के साथ रिलीज डेट जारी की है। फिल्म सिनेमाघरों में 1 मई 2026 को रिलीज होगी। रितेश देशमुख द्वारा निर्देशित यह फिल्म मराठी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में एक साथ रिलीज होगी। जो भारत के सबसे प्रसिद्ध योद्धाओं में से एक की कहानी को स्थानीय और अंतर्राष्ट्रीय दर्शकों के सामने पेश करेगी।


राजा शिवाजी युवा शिवाजी भोंसले के उत्थान की कहानी है, जिन्होंने स्थापित साम्राज्यों की ताकत को चुनौती देकर मराठा साम्राज्य की स्थापना की और भारतीय इतिहास के अशांत काल के दौरान स्वराज्य की नींव रखी है। इस फिल्म में कलाकार संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, महेश मांजेकर, सचिन खेडेकर, भाग्यश्री, फरदीन खान, जीतेंद्र जोशी और अमोले गुप्ते के साथ हिंदी और मराठी दोनों भाषाओं के फिल्म उद्योगों की दिग्गज प्रतिभाओं को एक साथ लाते हैं। जेनेलिया देशमुख, जो मुंबई फिल्म कंपनी के बैनर तले निर्माता के रूप में भी काम करती है। इस फिल्म में स्टार-स्टड वाले कलाकारों को शामिल किया है। फिल्म के प्रोडक्शन में मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर अजय-अतुल ने स्कोर संभाला है और अनुभवी सिनेमेटोग्राफर संतोष सिवन ने मराठी सिनेमा में अपनी शुरूआती की है। मुख्य फोटोग्राफी वर्तमान में मुंबई और वाई महाराष्ट्र में स्थानों पर चल रही है।



1 / 6
Your Score0/ 6
Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Mail ID - [email protected]

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!