TRENDING TAGS :
Kapkapiii Collection Day 1: तुषार कपूर की फिल्म कपकपी सिनेमाघरों में हिट या फ्लॉप, जाने कलेक्शन
Kapkapiii Box Office Collection Day 1: श्रेयश तलपड़े और तुषार कपूर की हॉरर-कॉमेडी मूवी कंपकपी ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना किया कलेक्शन जानिए
Kapkapiii Collection Day 1 (Image Credit- Social Media)
Kapkapiii Collection Day 1: श्रेयस तलपड़े और तुषार कपूर की जोड़ी एक बार फिर से सिनेमाघरों में लंबे समय के बाद आज वापसी की है कपकपी मूवी के माध्यम से, ये एक हॉरर-कॉमेडी मूवी है। फिल्म सिनेमाघरों में राजुकमार राव और सूरज पंचोली की फिल्म भूल चूक माफ और केसरी वीर के साथ रिलीज हुई है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर उतना कुछ खास अच्छा रिव्यू नहीं मिला है। चलिए जानते हैं इन सबके बावजूद भी कपकपी मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कितना कलेक्शन किया है।
कपकपी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1 (Kapkapiii Box Office Collection Day 1)-
कपकपी मूवी के कलेक्शन के बारे में जानने से पहले इसकी कहानी पर एक नजर डाल लेते हैं। कपकपी मूवी की कहानी मुसीबत में फंसे दोस्तों के एक समूह की कहानी है। मनु अपने दोस्तों रिविन, नानकू, अच्युत, विजय और निरूप के साथ फरीदाबाद में रहता है। रिविन समूह में एकमात्र कमाने वाला व्यक्ति है और वह उन सबका खर्चा उठता है। निरूप सबसे ज्यादा जिम्मेदार है। जो उनके लिए खाना बनाता है। काव्या और मधु उनके बिल्डिंग के ऊपर मंजिल पर रहती हैं। मनु को काव्या से प्यार होता है, इन सबके बीच मनु डीजे नाम के एक आदमी को एक भूत से बात करने की उम्मीद में एक ओइजा बोर्ड का उपयोग करके एक सत्र आयोजित करते हुए देखता है। मनु इस विचार से मोहित हो जाता मनु को कोई उम्मीद नहीं है। कि वह किसी आत्मा से संपर्क स्थापित कर पाएगा। लेकिन ऐसा होता है कि अनामिका नाम की एक आत्मा उनसे बातचीत करना शुरू कर देती है और उनके सवालों के जवाब भी देती है। इसके बाद कहानी में एंट्री होती हैं उनके बचपन के दोस्त कबीर की जो कहानी को और आगे बढ़ाता है। फिल्म की पूरी कहानी देखने के लिए आपको सिनेमाघरों की तरफ रूख करना होगा।
बता दे कि कपकपी 2023 की मलयालम फिल्म रोमासम की रीमेक है। जिसकी वजह से कहीं ना कहीं फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों द्वारा उतना अच्छा रिस्पांस नहीं मिला है। यदि फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अब तक 60 लाख (Kapkapiii Collection Day 1) तक का कलेक्शन कर पाई है। आने वाले दिनों में फिल्म के कलेक्शन में बढ़ोत्तरी देखी जा सकती है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!