TRENDING TAGS :
Khesari Lal Yadav के Panwadi गाने की वजह से भड़के Pawan Singh के फैंस लगाया कॉपी करने का आरोप
Khesari Lal Yadav Song Panwadi: खेसारी लाल यादव ने गाया बॉलीवुड गाना सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी नेटिजन्स ने किया ट्रोल पवन सिंह को कॉपी करने का लगाया आरोप
Khesari Lal Yadav Panwadi Song (Image Credit-Social Media)
Khesari Lal Yadav Song Panwadi: भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव ने भोजपुरी दुनिया में तो बहुत नाम कमाया है। अब वो बॉलीवुड की तरफ रूख कर रहे हैं। पवन सिंह के बाद खेसारी लाल यादव अब बॉलीवुड गाना गाएंगे। Khesari Lal Yadav ने वरूण धवन और जान्हवी की फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमार में होली का गाना गाया है। जिसका टाइटल पनवाड़ी रखा गया है। जिसका टीजर रिलीज कर दिया गया है। टीजर रिलीज होने के बाद नेटिजन्स ने सोशल मीडिया पर ट्रोल किया है।
खेसारी लाल यादव अपने गाने पनवाड़ी की वजह से हुए ट्रोल (Khesari Lal Yadav Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Song Panwadi)-
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी के लिए उत्साह एक नए स्तर पर पहुँच गया है। खासकर संगीत प्रेमियों के लिए निर्माता इस फिल्म के संगीत एल्बम के लिए भारत के दो अलग-अलग क्षेत्र के सुपरस्टार सिंगर को इस फिल्म में गाने के लिए कास्ट किया गया है। भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और हरियाणवी सिंंगर सनसनी मासूम शर्मा ने सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी का गाना पनवाड़ी साथ मिलकर गाया है। गाना 10 सिंतबर 2025 को रिलीज होगा। अपने-अपने क्षेत्रों में दोनों गायकों की अपार लोकप्रियता को देखते हुए ये कहा जा रहा है कि पनवाड़ी गाना पूरे देश में तलहका मचा सकता है। जिसका टीजर रिलीज कर दिया गया है, तो वहीं टीजर रिलीज होने के बाद नेटिजन्स Khesari Lal Yadav को ट्रोल कर रहे हैं। उनका कहना है कि खेसारी लाल यादव ने पवन सिंह को कॉपी किया है। लेकिन उनका ये गाना पवन सिंह (Pawan Singh) के आई ना गाने की तरह सुपरहिट नहीं होगा।
वरूण धवन और जान्हवी कपूर धर्मा प्रोडक्शन की अभिनीत फिल्म Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari में लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया गया है। इसके साथ ही फिल्म से तुझे लागे ना नजरिया गाना भी रिलीज किया गया है, जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। अब फिल्म के दूसरे गाने पनवाड़ी के रिलीज का दर्शकों को इंतजार है। तो वहीं फिल्म 2 अक्टूबर 2025 को रिलीज होगी।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!