Khesari Lal Yadav की पत्नी कौन हैं? जो Pawan Singh की अपोजिट पार्टी से लड़ सकती हैं चुनाव

Khesari Lal Yadav Wife Bihar Election: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह चुनाव लड़ने जा रहे हैं ये तो सभी को पता है लेकिन अब खेसारी लाल यादव की पत्नी भी लड़ेगी चुनाव

Shikha Tiwari
Published on: 30 Sept 2025 12:59 PM IST
Khesari Lal Yadav Wife Pawan Singh In Bihar Election 2025
X

Khesari Lal Yadav Wife Chanda Devi Contest In Bihar Election 2025 RJD (Image Credit-Social Media) 

Khesari Lal Yadav Wife Bihar Election 2025: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। वो ना केवल सिनेमाजगत में ही अपितु राजनीति में भी वो काफी अग्रसर रहते हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी पोस्ट के माध्यम पर बिहार की सरकार पर निशाना साधते रहते हैं। यही नहीं पीएम नरेंद्र मोदी से भी भोजपुरी भाषा को 8वीं अनुसूची में जगह बनाने की मांग करते रहते हैं। बिहार चुनाव से पहले तो वहीं अब खबरें आ रही हैं कि Khesari Lal Yadav की पत्नी बिहार विधानसभा में चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही हैं। चलिए जानते हैं कौन हैं खेसारी लाल यादव की पत्नी

खेसारी लाल यादव की पत्नी कौन हैं? (Who Is Khesari Lal Yadav Wife)-

भोजपुरी सुपरस्टार बनने से पहले ही खेसारी लाल यादव की शादी हो चुकी हैं। खेसारी लाल यादव ने 2006 में चंदा देवी (Khesari Lal Yadav Wife) संग विवाह किया था। यहीं नहीं 17वीं सालगिराह पर Khesari Lal Yadav ने चंदा देवी संग दुबारा शादी की है। Khesari Lal Yadav का नाम कई सारी एक्ट्रेस संग जुड़ा है। यही नहीं काजल राघवानी ने तो इंटरव्यू में बोला है कि Khesari Lal Yadav ने उनसे शादी करने के लिए कहा था यहीं नहीं उन्होंने उनको धोखा दिया था। लेकिन Khesari Lal Yadav ने इन सबको सिर्फ अफवाह बताया और कहा कि वो कैसे उनसे शादी कर सकते हैं। क्योंकि वो जब भोजपुरी जगत में आए थे तब उनकी शादी हो चुकी थी। बता दे कि Khesari Lal Yadav और उनकी पत्नी चंदा देवी के दो बच्चे हैं। एक लड़का और एक लड़की है।

तो वहीं अब जाकर Khesari Lal Yadav की पत्नी को लेकर एक खबर आ रही है कि वो बिहार विधानसभा से चुनावी मैदान में तेजस्वी प्रकाश यादव की पार्टी RJD की सीट से मांझी विधानसभा से चुनाव लड़ेगी। तो वहीं Pawan Singh भाजपा के टिकट से आरा विधानसभा से चुनाव लड़ रहे हैं।


लेकिन अभी खेसारी लाल यादव या उनकी टीम की तरफ से किसी प्रकार का ऑफिशियल अनॉउंसमेंट नहीं की गई है।

1 / 6
Your Score0/ 6
Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Mail ID - [email protected]

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!