TRENDING TAGS :
Kingdom Day 2 Collection: विजय देवरकोंडा की किंगडम हुई फुस्स, दूसरे दिन ही निकल गई हवा
Kingdom Day 2 Collection: किंगडम फिल्म ने पहले दिन जबरदस्त तहलका मचाया और अब दूसरे दिन के कलेक्शन की रिपोर्ट भी सामने आ चुकी है, आइए जानते हैं कि फिल्म दूसरे दिन कितना कलेक्शन कर सकती है।
Kingdom Day 2 Collection (Photo- Social Media)
Kingdom Day 2 Collection: विजय देवरकोंडा की फिल्म किंगडम सिनेमाघरों में रिलीज़ हो गई है, फिल्म ने रिलीज़ होते ही बॉक्स ऑफिस पर जलवा दिखाना शुरू कर दिया है। बता दें कि विजय देवरकोंडा की इस फिल्म को लेकर उनके फैंस बहुत अधिक उत्साहित थे, वहीं अब जब फिल्म पर्दे पर रिलीज हो गई है तो इसकी दर्शक खूब तारीफ कर रहें हैं, साथ ही विजय देवरकोंडा के करियर की ये बेस्ट फिल्म बताई जा रही है। फिल्म ने पहले दिन जबरदस्त तहलका मचाया और अब दूसरे दिन के कलेक्शन की रिपोर्ट भी सामने आ चुकी है, आइए जानते हैं कि फिल्म दूसरे दिन कितना कलेक्शन कर सकती है।
किंगडम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2 (Kingdom Day 1 Collection)
विजय देवरकोंडा की फिल्म किंगडम ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत की है, सोशल मीडिया पर किंगडम मूवी की दर्शक खूब तारीफ कर रहें हैं, थिएटर के अंदर के बहुत से वीडियो वायरल हो रहें हैं, जिसमें विजय देवरकोंडा को लेकर एक अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है। विजय देवरकोंडा की अदाकारी के साथ ही दर्शक फिल्म के एक्शन, ड्रामा, म्यूजिक सभी चीजों की सराहना करते नहीं थक रहें हैं।
विजय देवरकोंडा के साथ किंगडम मूवी में सत्यादेव लीड रोल में हैं। वहीं अब यदि आपको किंगडम मूवी के कलेक्शन के बारे में बताएं तो किंगडम ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 39 करोड़ से का बिजनेस किया, जी हां! दुनिया भर के सिनेमाघरों को फिल्म में 39 करोड़ रुपए कमाए, पहले दिन रिकॉर्डतोड़ कमाई करने के बाद अब दूसरे दिन भी फिल्म धांसू कलेक्शन कर रही है। रिपोर्ट की मानें तो किंगडम दूसरे दिन 10 करोड़ तक का कलेक्शन कर सकती है, जी हां! किंगडम के दूसरे दिन के कलेक्शन में भारी गिरावट हुई है, ऐसा इसलिए क्योंकि 1 अगस्त को बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस पर सन ऑफ सरदार 2 और धड़क 2 जैसी दो फिल्में रिलीज हुई हैं।
विजय देवरकोंडा की किंगडम में भाग्यश्री बोर्से भी अहम किरदार निभा रहीं हैं , इस एक्शन थ्रिलर फिल्म की कहानी गौतम तिन्नानुरी ने लिखी है, और उन्होंने ही फिल्म को निर्देशित भी किया है, वहीं नागा बामसी द्वारा फिल्म को प्रोड्यूस किया गया है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!



