Kingdom Trailer: विजय देवरकोंडा की Kingdom का ट्रेलर कब आएगा, जानें यहां

Kingdom Trailer: आइए बताते हैं कि विजय देवरकोंडा की किंगडम का ट्रेलर कब और कहां लॉन्च हो किया जाएगा।

Shivani Tiwari
Published on: 23 July 2025 3:54 PM IST
Kingdom Trailer Release Date
X

Kingdom Trailer Release Date

Kingdom Trailer Release Date: साउथ अभिनेता विजय देवरकोंडा लंबे समय से अपनी आने वाली फिल्म Kingdom को लेकर सुर्खियों में बनें हुए हैं, फिल्म का खतरनाक टीजर कुछ समय पहले ही रिवील किया गया था। टीजर को बहुत ही जबरदस्त रिस्पांस मिला, वहीं अब धमाकेदार टीजर जारी करने के बाद मेकर्स ने खुलासा कर दिया है कि किंगडम मूवी का ट्रेलर कब जारी किया जाएगा, आइए बताते हैं कि विजय देवरकोंडा की किंगडम का ट्रेलर (Kingdom Trailer Update) कब और कहां लॉन्च किया जाएगा।

विजय देवरकोंडा किंगडम ट्रेलर रिलीज डेट (Kingdom Movie Trailer Release Date)

विजय देवरकोंडा ने किंगडम मूवी का इंतजार कर रहे दर्शकों को एक जबरदस्त खबर सुनाई है, जिसे सुन उनके फैंस खुशी से उछल पड़े हैं, जी हां! दरअसल विजय देवरकोंडा ने किंगडम मूवी के ट्रेलर रिलीज डेट से जुड़ा अपडेट दे दिया है। विजय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर किंगडम मूवी का एक धांसू पोस्टर जारी किया, इसके साथ उन्होंने बताया कि फिल्म का ट्रेलर 26 जुलाई को रिलीज किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने लोकेशन भी बता दी कि ट्रेलर कहां लॉन्च होगा। विजय देवरकोंडा की इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च करने के लिए एक ग्रैंड इवेंट का आयोजन किया गया है, ट्रेलर लॉन्च इवेंट तिरुपति में होने वाला हैं। 26 अगस्त को फैंस तैयार हो जाएं, क्योंकि विजय देवरकोंडा धमाका करने के लिए तैयार हैं।

कब रिलीज होगी फिल्म किंगडम (Kingdom Release Date)

विजय देवरकोंडा की फिल्म किंगडम में उनका बेहद अलग अवतार देखने को मिलने वाला है, दर्शक उनका ऐसा लुक देखेंगे, जो अब तक नजर नहीं आया है, क्योंकि किंगडम मूवी के टीजर में ही उनका लुक देख ही फैंस आश्चर्यचकित रह गए थे। किंगडम मूवी अब तक रिलीज हो गई होती, लेकिन मेकर्स ने किसी कारणवश फिल्म की रिलीज डेट आगे खिसका दी, गौतम तिन्नानुरी के निर्देशन में बनीं इस फिल्म को दर्शक दुनिया भर के सिनेमाघरों में 31 जुलाई को देख सकेंगे।

1 / 8
Your Score0/ 8
Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Mail ID [email protected]

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!