Maa And Kannappa Collection: माँ या कन्नप्पा कौन है बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट, जाने कलेक्शन

Maa And Kannappa Collection Day 4: अक्षय कुमार की फिल्म कन्नप्पा और काजोल की फिल्म माँ दोनों मे से किस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कितना किया कलेक्शन जानिए

Shikha Tiwari
Published on: 1 July 2025 7:00 AM IST (Updated on: 1 July 2025 7:01 AM IST)
Maa And Kannappa Collection Day 4
X

Maa And Kannappa Collection (Image Credit- Social Media)

Maa And Kannappa Collection Day 4: पिछले हफ्ते सिनेमाघरों में एक साथ दो फिल्में रिलीज हुई है। जिसमें काजोल की फिल्म माँ और अक्षय कुमार की फिल्म कन्नप्पा शामिल है। दोनों फिल्मों की कहानी एकदम अलग है। जहाँ माँ एक हॉरर और पौराणक कथाओं पर आधारित फिल्म है। तो वहीं Kannappa भगवान शिव के अनन्य भक्त की कहानी है। चलिए जानते हैं दोनों फिल्मों में से किस फिल्म को दर्शकों ने कितना ज्यादा पसंद किया है। इसके लिए दोनों के अबतक के कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।

माँ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4 (Maa Box Office Collection Day 4)-

काजोल की फिल्म माँ ने मूल फिल्म शैतान की तुलना में बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरूआत की है। माँ ने पीवीआर इनॉक्स में कुल 2.23 करोड़ की कमाई पहले दिने की तो वहीं पूरे भारत में 4.93 करोड़ रूपए की कमाई की है। तो वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 6.26 करोड़ रूपए तक का कलेक्शन किया। तीसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में बढ़ोत्तरी देखी गई। फिल्म ने तीन दिन में18.43 करोड़ रूपए तक का कलेक्शन किया। तो वहीं माँ मूवी ने चौथे दिन अबतक बॉक्स ऑफिस पर 1 करोड़ रूपए के करीब कलेक्शन किया हुआ है। माँ मूवी का कलेक्शन काफी निराशाजनक है।

कन्नप्पा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4 (Kannappa Box Office Collection Day 4)-

विष्णु मांचू की फिल्म कन्नप्पा जिसमें अक्षय कुमार, प्रभास और मोहनलाल भी नजर आएं हैं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर माँ की अपेक्षा ठीक-ठाक कलेक्शन किया है। फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 9.35 करोड़ रूपए तक का कलेक्शन, दूसरे दिन 7.15 करोड़ रूपए का कलेक्शन, तीसरे दिन 6.6 करोड़ रूपए तक का कलेक्शन किया है। तीन दिनों में फिल्म ने 23 करोड़ रूपए से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। तो वहीं चौथे दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अबतक 2 करोड़ रूपए तक का कलेक्शन किया है।

1 / 7
Your Score0/ 7
Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Mail ID - [email protected]

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!