Naagin 7 Actress: एकता कपूर के शो की नई नागिन बनेगी ये एक्ट्रेस बताया वरूण धवन ने

Naagin 7 Cast : एकता कपूर के सुपरनैचुरल शो नागिन सीजन 7 में कौन-सी एक्ट्रेस नागिन का किरदार निभाएगी इसके बारे वरूण धवन ने बताया

Shikha Tiwari
Published on: 30 Sept 2025 8:20 AM IST
Naagin 7 Cast Update
X

Naagin 7 Cast (Image Credit-Social Media) 

Naagin 7 Update: एकता कपूर का सुपरनैचुरल शो नागिन सीजन 7 (Naagin 7) जिसका दर्शकों को काफी बेसब्री से इंतजार है। इस सीजन के एकता कपूर ने दो प्रोमों जारी कर दिए है। लेकिन अभी तक एकता कपूर ने नागिन सीजन 7 (Naagin 7) में अपनी कास्ट पर से पर्दा नहीं उठाया है। नाहि एकता कपूर ने ये बताया है कि Naagin 7 कलर्स टीवी पर कब प्रसारित होगा। तो वहीं अब जाकर वरूण धवन ने एकता कपूर के टीवी सीरियल नागिन के नए सीजन को लेकर कुछ कहा है। उन्होंने बताया कि एकता कपूर के शो नागिन 7 (Naagin 7) की अगली नागिन कौन होगी।

एकता कपूर की नई नागिन कौन होगी बताया वरूण धवन ने (Varun Dhawan Told About Ekta Kapoor New Naagin)-

बता दे कि वरूण धवन कल बिग बॉस 19 के वीकेंट के वॉर पर अपनी अपकमिंग फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी को प्रमोट करने आए हुए थे। इस दौरान वरूण धवन ने घरवालों से टॉस्क कराया। जिसमें घरवालों को टीमों में बाटा गया और पहली टीम को दूसरी टीम के अपोजिट कुछ बोलना था। जिसमें सभी कंटेस्टेंट ने बारी-बारी से अपना पक्ष रखा। तो वहीं फरहाना को बार-बार नागिन कहा गया। जिसके बाद वरूण धवन कहते हुए नजर आए कि फरहाना आप एकता कपूर की नई नागिन बनोगी। बता दे कि वरूण ने मजाक-मजाक में ऐसा कहा है।

वैसे तो Naagin 7 की कास्ट पर अपडेट आती रहती है। मीडिया रिपोर्ट कि माने तो एकता कपूर के टीवी सीरियल में नागिन की भूमिका में प्रियंका चाहर चौधरी नजर आएंगी। तो वहीं उनके साथ चांदनी शर्मा को और नामिक पॉलो को लीड रोल के लिए कास्ट किया गया है। इसके अलावा अदिति और तेजस्वी प्रकाश का दर्शकों को Naagin 7 में कैमियो देखने को मिलेगा। तेजस्वी प्रकाश दर्शकों को नागिन की कास्ट से परिचित कराएंगी। अब ये खबर कितनी सच है ये तो एकता कपूर ही बता सकती हैं। क्योंकि अभी तक टीम की तरफ से ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं जारी की गई है।



1 / 4
Your Score0/ 4
Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Mail ID - [email protected]

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!