Naagin 7 Poster: नागिन 7 का पोस्टर आया सामने, जानिए कब आएगा नागिन 7

Naagin 7 Release Date: नागिन सीजन 7 का पोस्टर जारी हो गया है, अब दर्शकों को इंतजार है कि नागिन सीजन 7 कब आएगा

Shikha Tiwari
Published on: 10 Sept 2025 7:00 AM IST
Naagin 7 Release Date
X

Naagin 7 Poster (Image Credit- Social Media)

Naagin 7 Poster: एकता कपूर के सुपरनैचुरल शो नागिन सीजन 7 का दर्शकों को काफी लंबे समय से इंतजार है। नागिन 7 को लेकर उत्सुकता एकता कपूर ने और भी ज्यादा दर्शकों के बीच बढ़ा दी है। नागिन 7 (Naagin 7) के प्रोमों के साथ, एकता कपूर ने बिग बॉस 19 के साथ नागिन 7 (Naagin 7) का प्रोमों जारी करके ये बता दिया है कि नागिन का नया सीजन आने वाला है। लेकिन एकता कपूर ने ये नहीं बताया कि नागिन 7 कब आएगा और इस बार कौन-सी एक्ट्रेस नजर आएगी नागिन के किरदार में तो वहीं इन सबके बीच Naagin 7 का पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, चलिए जानते हैं नागिन 7 कबतक टीवी पर प्रसारित होगा।

नागिन सीजन 7 का पोस्टर हुआ वायरल (Naagin 7 Poster Viral On Social Media)-

एकता कपूर के सुपरनैचुरल शो नागिन 7 का पोस्टर इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दे किये पोस्टर एकता कपूर ने ऑफिशियल जारी नहीं किया है। बल्कि टेली चक्कर द्वारा इनके सोशल मीडिया अकाउंड पर अपलोड किया गया है। जिसमें नागिन बनी एक्ट्रेस ने पीछे साइड फेस किया हुआ है, पीले रंग का ड्रेस पहना हुआ है। इस पोस्टर को देखने के बाद नेटिजन्स कहने लगे कि एकता कपूर के टीवी सीरियल Naagin 7 की अगली नागिन प्रियंका चाहर चौधरी होंगी। क्योंकि इस पोस्टर में जो लड़की दिखाई दे रही है वो प्रियंका चाहर चौधरी जैसी लग रही है। जैसा कि आप इस पोस्टर में देख सकते हैं।



अब इस खबर में कितनी सच्चाई है ये तो एकता कपूर या फिर प्रियंका चाहर चौधरी ही बता सकती हैं। इसके अलावा Naagin 7 के लिए चाहत पांडे, रिद्धिमा पंडित, मनीषा रानी और ईशा मालविया का नाम सामने आ चुका है। देखने लायक होगा कि Naagin 7 में एकता कपूर किसे कास्ट करती है। ये काफी इंट्रस्टिंग होने वाला है।

नागिन 7 कब आएगा (Naagin 7 Release Date In Hindi)-

एकता कपूर के टीवी सीरियल नागिन सीजन 7 का इंतजार फैंस को काफी बेसब्री से है। लेकिन एकता कपूर ने ऑफिशियल तौर पर Naagin 7 की रिलीज डेट नहीं जारी की है। तो वहीं कहा जा रहा है कि नागिन 7 दीवाली के बाद टीवी पर प्रसारित किया जा सकता है। लेकिन अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है जबतक Naagin 7 की टीम किसी प्रकार का ऑफिशियल अनॉउंसमेंट ना कर दे।

1 / 4
Your Score0/ 4
Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Mail ID - [email protected]

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!