TRENDING TAGS :
Nikita Roy Collection Day 1: सोनाक्षी सिंहा की निकिता रॉय हिट या फ्लॉप, जाने कलेक्शन
Nikita Roy Box Office Collection Day 1: परेश रावल, सोनाक्षी सिंहा की फिल्म निकिता रॉय रिलीज हो चुकी है, चलिए जानते हैं पहले दिन का कलेक्शन
Nikita Roy Collection Day 1 (Image Credit-Social Media)
Nikita Roy Collection Day 1: सोनाक्षी सिंहा की फिल्म निकिता रॉय जोकि एक साइकोलॉजी थ्रिलर फिल्म है। काफी समय से सुर्खियों का हिस्सा थी। फिल्म की लगातार रिलीज डेट में बदलाव किया गया है। और फिल्म 18 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई । लेकिन इसके बाद भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई है। जिसके पीछे की वजह बनी है अहान पांडे की फिल्म सैयारा और अनुपम खेर की फिल्म तन्वी द ग्रेट, चलिए जानते हैं फिल्म ने पहले दिन कितना कलेक्शन किया है।
निकिता रॉय बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1 (Nikita Roy Box Office Collection Day 1)-
निकिता रॉय का कलेक्शन जानने से पहले फिल्म की कहानी पर एक नजर डालते हैं। निकिता रॉय एक ऐसी लड़की की कहानी है। जो अंधविश्वास से लड़ती है। निकिता रॉय एक लेखिका हैं और इंटरनेशनल रेशनलिस्ट कम्युनिटी लंदन का हिस्सा है। उनके भाई सनल पॉल (अर्जुन रामपाल) भी आईआरसी का हि्सा है। और एक कट्टर तर्कवादी हैं। वह उनके गुरू भी हैं। और वह उनसे बहुत प्यार करते हैं। एक दिन निकिता की जिंदगी एकदम से बदल जाती है। जब उसे बताया जाता है कि सनल का निधन हो गया है। पुलिस के अनुसार, उसने आत्महत्या कर ली है। लेकिन निकिता को यकीन है कि यह एक हत्या है। उसे पचा चलता है कि सनल टू फेथ फाउंडेशन के गॉडमैन अमर देव (परेश रावल) के केस पर काम कर रहा था। आईआरसी के सदस्य निकिता की मद्द करने से हिचकिचाते हैं क्योंकि अमर बहुत शक्तिशाली और खतरनाक भी है। इसलिए वह अकेले अमर से लड़ने का फैसला करती है। आगे क्या होता है ये जानने के लिए आपको पूरी फिल्म देखनी होगी।
निकिता रॉय के यदि बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर सोनाक्षी सिंहा की फिल्म निकिता रॉय कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन केवल 23 लाख का कलेक्शन किया है। जोकि अन्य फिल्मों की तुलना में काफी कम है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!