Maalik Collection Day 1: राजकुमार राव की फिल्म मालिक रिलीज से पहले ही फ्लॉप साबित, जाने कलेक्शन

Maalik Box Office Collection Preview: राजकुमार राव और मानुषी छिल्लर की फिल्म मालिक बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कितना करेगी कलेक्शन जानिए

Shikha Tiwari
Published on: 9 July 2025 2:16 PM IST
Maalik Box Office Collection Day 1
X

Maalik Collection Day 1 (Image Credit- Social Media)

Maalik Collection Day 1: राजकुमार राव रोमांटिक और हॉरर-कॉमेडी के बाद अब गैंगेस्टर ड्रामा करने जा रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म के ट्रेलर में राजकुमार राव का एक अलग अवतार देखने को मिला है। फिल्म के ट्रेलर की प्रशंसा हर किसी ने की है। फिल्म के ट्रेलर के बाद दर्शकों को फिल्म के रिलीज का बेसब्री से इंतजार था। अब जाकर फिल्म की रिलीज डेट नजदीक आ चुकी है। फिल्म सिनेमाघरों में 11 जुलाई 2025 को रिलीज होगी। चलिए जानते हैं फिल्म के रिलीज होने के बाद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन करती है।

मालिक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1 (Maalik Box Office Collection Day 1 In Hindi)-

राजकुमार राव ने न्यूटन से लेकर स्त्री तक- विषय-वस्तु पर आधारित सिनेमा के क्षेत्र में अपनी एक मजबूत प्रतिष्ठा बनाई है। पुलकित द्वारा निर्देशित उनकी आगामी एक्शन-थ्रिलर फिल्म मालिक, अभिनेता के लिए एक दुलर्भ मुख्यधारा की व्यावसायिक शुरूआत है। मानुषी छिल्लर और प्रोसेनजीत चटर्जी जैसे प्रभावशाली कलाकारों से सजी इस फिल्म का दर्शकों को काफी बेसब्री से इंतजार था। अब जाकर उनका ये इंतजार 11 जुलाई 2025 को खत्म हो जाएगा। जुलाई के महीने में कई सारी फिल्में रिलीज हो रही हैं। जिसकी वजह से Maalik मूवी को कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है, जिससे एक चुनौतीपूर्ण माहौल बन रहा है।

कई ट्रेड ट्रैकर्स और बॉक्स ऑफिस विश्लेषक अब मालिक के पहले दिन के अनुमान में बदलाव कर रहे हैं। भारत में फिल्म की पहले दिन की कमाई लगभग 3.75-4.25 करोड़ रूपए के आसपास रह सकती है। श्रीकांत और मिस्टर एंड मिसेज माही के बाद राजकुमार राव के लिए ये एक और खराब आकड़ा है।

लेकिन अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है ये अभी फिल्म के रिलीज होने से पहले का कलेक्शन है। फिल्म के रिलीज होने के बाद वास्तविक रूप से फिल्म के कलेक्शन के बारे में जानकारी मिल पाएगी। तो वहीं मानुषी छिल्लर का 100 प्रतिशत फ्लॉप का रिकॉर्ड रहा है। मानुषी छिल्लर ने अक्षय कुमार के साथ बड़े बजट वाली फिल्म सम्राट पृथ्वीराज से डेब्यू किया था। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई। इसके बाद विक्की कौशल के साथ द ग्रेट इंडियन फैमिली रिलीज हुई। और फिर उनकी फिल्म बड़े मियां छोटे मियां रिलीज हुई, जोकि फ्लॉप साबित हुई।

1 / 8
Your Score0/ 8
Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Mail ID - [email protected]

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!