Param Sundari Collection Day 2: सैयारा को बॉक्स ऑफिस पर परम सुंदरी देगी टक्कर, जाने कलेक्शन

Param Sundari Box Office Collection Day 2: परम सुंदरी ने कितना किया कलेक्शन जानिए

Shikha Tiwari
Published on: 31 Aug 2025 7:00 AM IST
Param Sundari Box Office Collection Day 2
X

Param Sundari Collection Day 2 (Image Credit- Social Media)

Param Sundari Collection Day 2: दिनेश विजान द्वारा निर्मित फिल्म परम सुंदरी जिसको चेन्नई एक्सप्रेस की कॉपी बताया जा रहा था। ट्रेलर देखने के बाद लेकिन फिल्म रिलीज होने के बाद दर्शकों की राय पूरी तरह से बदल गई। उन्होंने Param Sundari को काफी अच्छा रिव्यू दिया है। तो वहीं फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छा-खासा ओपनिंग किया हैं। चलिए जानते हैं परम सुंदरी ने दूसरे दिन कितना कलेक्शन किया है।

परम सुंदर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2 (Param Sundari Box Office Collection Day 2)-

तुषार जलोटा द्वारा निर्देशित और मैडॉक फिल्म्स द्वारा निर्मित परम सुंदरी सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर को एक जीवंत रोमांटिक कॉमेडी के साथ लाती है। यह फिल्म उत्तर भारत और दक्षिण भारत के मिलन पर आधारित है। जहाँ दिल्ली का लड़का और केरल की लड़की दोनों के बीच की लव-स्टोरी दिखाया गया है कि जब दो अलग-अलग कल्चर के लोगों के बीच प्यार होता है। तब उनके जीवन में कितना बदलाव आता है और कितना मुश्किल होता है इस प्रेम कहानी को सफल बनाना। यह एक पारिवारिक ड्रामा पर आधारित फिल्म हैं। इस फिल्म के संगीत सचिन-जिगर और संथाना कृष्णन रविचंद्रन की दृश्यात्मक रूप से समृद्ध छायांकन के साथ, यह फिल्म एक उत्सवपूर्ण, सुखद सिनेमाई अनुभव का वादा करती है।

परम सुंदरी की पहले दिन की कमाई की बात करे तो फिल्म ने पहले दिन अच्छा-खासा कलेक्शन किया है। फिल्म का कलेक्शन तेरी बातों में उलझा जिया, के पहले दिन के कलेक्शन से ज्यादा है। परम सुंदरी ने शुक्रवार को 7.20 करोड़ रूपए का कलेक्शन किया है। यह ओपनिंग पिछले महीने रिलीज हुई अनीत पड्डा और अहान पांडे की फिल्म सैयारा से काफी कम है। लेकिन दर्शकों को इस फिल्म की कहानी पसंद आई है। जिसकी वजह से फिल्म के कलेक्शन में आने वाले दिनों में बढ़ोत्तरी देखी जा सकती है। यदि परम सुंदरी के दूसरे दिन के कलेक्शन की बात करे तो फिल्म ने दूसरे दिन अबतक 8 करोड़ रूपए तक का कलेक्शन किया है।

1 / 9
Your Score0/ 9
Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Senior Content Writer

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!