TRENDING TAGS :
Pawan Singh ने किया अपने ‘डर’ का खुलासा, जिसके चलते हुआ करोड़ों का नुकसान
Pawan Singh: भोजपुरी सिंगर पवन सिंह ने शो में अपने डर के बारे खुल कर बात की। उन्होंने बताया कि फ्लाइट से उन्हें काफी डर लगता है।
Pawan Singh
Pawan Singh: रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ में भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह स्वैग छा गया है। शो में पवन सिंह अपने सिंपल अंदाज से हर किसी के दिल पर छा गये हैं। शो ‘राइज एंड फॉल’ के कंटेस्टेंट पवन सिंह के वीडियोज सोशल मीडिया पर छाये हुए हैं। शो में भोजपुरी सिंगर पवन सिंह ने अपने एक डर का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि फ्लाइट से उन्हें बहुत ज्यादा डर लगता है।
पवन सिंह का हुआ नुकसान
भोजपुरी सिंगर पवन सिंह ने शो में अपने डर के बारे खुल कर बात की। उन्होंने बताया कि फ्लाइट से उन्हें काफी डर लगता है। यह भी बताया कि उनके इस डर के चलते वह अब तक कम से कम पांच करोड़ की टिकट फ्लाइट की टिकट कैंसिल कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें बहुत जरूरी काम से कहीं जाना हो और बाहर तेज धूप निकली हो। सब कुछ मैनेज हो चुका है। लेकिन अगर उनके एयरपोर्ट जाने से पहले बादल गरजा और बारिश हुई। तो फिर वह तुरंत गाड़ी घूमा लेते हैं और टिकट कैंसिल कर देते हैं। उन्होंने बताया कि ऐसा कम से कम 500 बार हुआ है कि वह एयरपोर्ट पर बैठे हैं और फ्लाइट उनके से निकल गयी हो।
पवन सिंह और आकृति नेगी का बॉन्ड छाया
शो ‘राइज एंड फॉल’ में भोजपुरी सुपर स्टोर पवन सिंह और आकृति नेगी का बॉन्ड सभी को पसंद आ रहा है। शो में पवन सिंह रूलर हैं। वहीं आकृति नेगी बेसमेंट में वर्कर हैं। दोनों के बीच की बॉन्डिंग काफी सुर्खियों में हैं। बात-बात में पवन सिंह ने आकृति को हीरोइन बनाने का भी ऑफर दे डाला। पवन सिंह की बात सुन आकृति बेहद खुश हो गयीं।
एक टास्क के दौरान आकृति पवन सिंह को आई लव यू बोलती हैं। जिस पर पवन सिंह भी जवाब देते हुए कहते हैं- अरे बाबू। थैंक्यू सो मच। आई लव यू सो मच। उल्लेखनीय है कि पवन सिंह कभी अपने सुपरहिट गानों तो कभी अपनी पर्सनल लाइफ के चलते हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। उनकी फैंस फॉलोइंग काफी ज्यादा है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!