TRENDING TAGS :
Ranveer Singh का पाकिस्तान से है खास संबंध, जाने किस धर्म को मानते हैं
Ranveer Singh Birthday: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रणवीर सिंह का आज जन्मदिन है, चलिए जानते हैं इनके बारे में कुछ ऐसी बाते जिससे हर कोई है अंजान
Ranveer Singh Birthday Special (Image Credit- Social Media)
Ranveer Singh Birthday: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणवीर सिंह का जन्म 6 जुलाई 1985 में मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ है। आज रणवीर सिंह अपना 40वॉ जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। रणवीर सिंह के जन्मदिन के अवसर पर उनकी अपकमिंग फिल्म धुरंधऱ से उनका फर्स्ट लुक भी रिवील किया जा सकता है। जिसकी वो इस समय शूटिंग कर रहे हैं। लेकिन आज हम Ranveer Singh के जन्मदिन के अवसर पर उनकी किसी फिल्म के बारे में नहीं बल्कि उनके जीवन से जुड़े कुछ ऐसे चीजों के बारे में जानने जा रहे हैं, जिसके बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं।
रणवीर सिंह के बारे में अनकही बाते (About Ranveer Singh)-
रणवीर सिंह का पूरा नाम रणवीर सिंह भवनानी है। जिन्हें आमतौर पर रणवीर सिंह के नाम से जाना जाता है, एक भारतीय एक्टर हैं, जो हिंदी सिनेमा में अपने काम के लिए जाने जाते हैं। रणवीर सिंह का जन्म 6 जुलाई 1985, मुंबई, महाराष्ट्र, भारत मेंवह अपने ऊर्जावान व्यक्तित्व और बहुमुखी अभिनय कौशल के लिए पहचाने जाते हैं, उन्होंने व्यावसायिक रूप से सफल और समीक्षकों द्वारा प्रशंसित फिल्मों में विभिन्न प्रकार की भूमिकाएँ निभाई हैं।
रणवीर सिंह सिंधी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। इनके माता-पिता का नाम अंजू और जगजीत सिंह भवनानी है। इनके दादा-दादी भारत के विभाजन के समय कराची, सिंध से बॉम्बे चले गए थे। इनकी एक बड़ी बहन हैं, जिनका नाम रितिका भवनानी है। बता दे कि अनिल कपूर रिश्ते में रणवीर सिंह के मौसा लगते हैं। क्योंकि इनकी मम्मी की चचेरी बहन की शादी अनिल कपूर के संग हुई है।
रणवीर सिंह का निक नेम बिट्टू और रैम्बो है। इन्होंने बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण संग विवाह किया है। जिनसे उनकी एक बेटी भी है। जिसका जन्म 2024 में हुआ है। इस कपल ने अपनी बेटी का नाम दुआ पादुकोण सिंह रखा है। अभी तक दोनों की बेटी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर नहीं आई है। दोनों ने अपनी बेटी का चेहरा रिवील नहीं किया है।
रणवीर सिंह की पहली फिल्म बैंड बाजा बारात थी। जोकि 2010 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में इनके अपोजिट अनुष्का शर्मा थी। इस फिल्म के बाद दोनों के डेटिंग की खबरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इससे पहले रणवीर सिंह का नाम अहाना देओल के साथ जुड़ चुका है। जब वो कॉलेज में थे।
रणवीर सिंह ने इंडियाना विश्वविद्यालय, अमेरिका से कला स्नातक की डिग्री प्राप्त की है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!