TRENDING TAGS :
Saiyaara Collection Day 1: सैयारा ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, पहले दिन कर लिया इतना कलेक्शन
Saiyaara Box Office Collection Day 1: अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म सैयारा आज रिलीज हो चुकी है, चलिए जानते हैं फिल्म ने पहले दिन कितना किया कलेक्शन
Saiyaara Collection Day 1 (Image Credit- Social Media)
Saiyaara Collection Day 1: अनन्या पांडे के भाई अहान पांडे की आज फिल्म सैयारा रिलीज हो चुकी है। ये फिल्म रिलीज से पहले ही काफी ज्यादा सुर्खियों में थी। इस फिल्म में दो न्यू कमर्स को मोहित सूरी ने लॉच किया है। फिल्म ने श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर की आशिकी 2 की याद दिला दी है। फिल्म के रिलीज से पहले ही कहा जा रहा था कि फिल्म सिनेमाघरों में तहलका मचाने वाली है। चलिए जानते हैं सैयारा मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कितना कलेक्शन किया है।
सैयारा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1 (Saiyaara Box Office Collection Day 1)-
सैयारा मूवी के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन जानने से पहले फिल्म की कहानी के बारे में जान लेते हैं। फिल्म सैयारा की कहानी दो लवर्स ही है। वाणी जोकि एक कवि है और शादी करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। जब उसका साथी कोर्ट मैरिज के लिए नहीं आता है और आखिरी समय में उसे छोड़ देता है। तो वाणी तबाह हो जाती है। वह कविताएं लिखना बंद कर देती है। छह महीने के बाद, उसे एक पत्रकार की नौकरी मिल जाती है। यह तब होता है, जब वह कृष कपूर से टकराती है। वह एक महत्वाकांक्षी गायक है, लेकिन उसमें मंत्रमुग्ध हो जाता है। वह उसे अपने गीतों के बोल लिखने के लिए शामिल होने के लिए कहता है। दोनों काम करते हुए करीब आते हैं और एक-दूसरे के प्यार में पड़ जाते हैं। जिसके बाद उनकी प्रेम कहानी में कई बाधाएं आती है। उनकी प्रेम कहानी का अंत क्या होगा। इसके बारे में जानने के लिए आपको पूरी फिल्म देखनी होगी।
मीडिया रिपोर्ट कि माने तो सैयारा मूवी बॉक्स ऑफिस पर आज यानि शुक्रवार को शानदार शुरूआत करने वाली है। फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर लगभग 23-25 करोड़ रूपए (Saiyaara Collection Day 1) तक का कलेक्शन करेगी। यदि Saiyaara के अभी तक के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 10 करोड़ रूपए तक का कलेक्शन कर लिया है। आने वाले दिनों में इसमें वृद्धि होने वाला है।
Start Quiz
This Quiz helps us to increase our knowledge
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!