Ramayana Teaser: इंतजार होने वाला है खत्म इस दिन दिखाई जाएगी रामायण मूवी की पहली झलक

Ramayana Teaser Release Date: रणवीर कपूर, साई पल्लवी और यश की फिल्म रामायण पार्ट 1 का टीजर इस दिन किया जाएगा जारी

Shikha Tiwari
Published on: 1 July 2025 9:00 AM IST
Ramayana Movie Promo
X

Ramayana Part 1 Teaser Release Date (Image Credit-Social Media) 

Ramayana Teaser: रणवीर कपूर, यश और साई पल्लवी की फिल्म रामायण जोकि दो पार्ट में बन रही है। इस फिल्म के पहले पार्ट की शूटिंग पूरी हो चुकी है। अब जाकर इसके दूसरे पार्ट की शूटिंग यश ने शुरू कर दी है। तो वहीं Ramayana Part 1 के टीजर को लेकर अपडेट आया है। जिसमें दर्शक पहली बार रामायण की पहली झलक देख पाएंगे।

रामायण पार्ट 1 टीजर रिलीज डेट (Ramayana Part 1 Teaser Release Date)-

विजनरी प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा की रामायण अब तक की सबसे बड़ी फिल्म मानी जा रही है। भारत की सबसे पूजनीय गाथा को नए और भव्य अंदाज में पेश करने वाली यह फिल्म हर दिन बढ़ती उत्सुकता के साथ दर्शकों के दिलों में जगह बना रही है। जैसे-जैसे लोगों की दिलचस्पी बढ़ रही है। बता दे कि Ramayana Movie भारतीय सिनेमा को ग्लोबल स्टेज पर एक नई एनर्जी देने का काम करेगा।

रामायण मूवी के दोनों पार्ट के अभी तक रिलीज डेट जारी किया गया है। तो वहीं अब जाकर इससे जुड़ी एक ऐसी अपडटे आई है। जिसे सुनने के बाद दर्शक काफी ज्यादा खुश हो जाएंगे। Ramayana Part 1 की पहली आधिकारिक झलक दर्शकों को 3 जुलाई 2025 को देखने को मिलेगी। Ramayan: The Introduction नाम से तैयार किया गया यह अनॉउंसमेंट प्रोमों 3 जुलाई गुरूवार को भारत के 9 शहरों मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरू, चेन्नई, अहमदाबाद, हैदराबाद, कोलकाता, पुणे और कोच्चि में एक साथ लॉन्च किया जाएगा। यह प्रोमो न सिर्फ एक नई सिनेमाई यात्रा की शुरूआत है, बल्कि दर्शकों को इस महाकाव्य की शानदार दुनिया की पहली झलक भी दिखाएगा।

रामायण में रणवीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, सनी देओल हनुमान जी, यश रावण की भूमिका, रवि दुबे लक्ष्मण, अरूण गोविल राजा दशरथ के किरदार में नजर आने वाले हैं। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी और नमित मल्होत्रा की प्राइम फोकस स्टूडियोज और 8 बार ऑस्कर जीत चुके वीएफएक्स स्टूडियो DNEG द्वारा प्रोड्यूस की जा रही है। Ramayana Part 1 सिनेमाघरों में दिवाली 2026 पर रिलीज की जाएगी। जबकि दूसरा पार्ट दिवाली 2027 पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

1 / 9
Your Score0/ 9
Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Mail ID - [email protected]

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!