Silaa First Look: खून से लतपत हर्षवर्धन राणे की फिल्म सिला का फर्स्ट लुक जारी, जाने कब आएगी फिल्म

Silaa Release Date: हर्षवर्धन राणे और सादिया खातिब की एक्शन-रोमांटिक फिल्म का फर्स्ट लुक जारी, जाने कबतक आएगी फिल्म

Shikha Tiwari
Published on: 30 Jun 2025 3:35 PM IST
Silaa First Look
X

Harshvardhan Rane Movie Silaa Poster (Image Credit-Social Media)

Silaa Poster Out: सनम तेरी कसम फिल्म में अपनी दमदार एक्टिंग की वजह से घर-घर में छाएं जाने वाले एक्टर हर्षवर्धन राणे के लिए ये साल काफी खास होने वाला है क्योंकि इस साल हर्षवर्धन राणे की बैक टू बैक कई सारी फिल्मों से संबंधित अपडेट सामने आए हैं। कुछ समय पहले हर्षवर्धन राणे की फिल्म सनम तेरी कसम के दूसरे भाग के बारे में अनॉउंसमेंट हुआ है। तो वहीं हर्शषवर्धन की एक और रोमांटिक फिल्म दीवानियत का फर्स्ट लुक और रिलीज डेट जारी किया गया है। तो वहीं इसके अलावा आज हर्षवर्धन राणे की अपकमिंग फिल्म का फर्स्ट लुक के साथ ही साथ टाइटल अनॉउंस किया गया है।

हर्षवर्धन राणे की फिल्म सिला का फर्स्ट लुक जारी ( Harshvardhan Rane Sadia Khateeb New Movie Title Silaa Poster)-

हर्षवर्धन राणे की एक नई फिल्म अनॉउंस की गई है। उनकी फिल्म का टाइटल सिला रखा गया है। इस फिल्म में हर्षवर्धन राणे के साथ सादिया खातिब लीड रोल में है। फिल्म का पोस्टर देखकर लग रहा है कि इस फिल्म में रोमांस और एक्शन का तड़का लगने वाला है। हर्षवर्धन राणे ने सादिया को खून भरी बाँहों में जकड़ा हुा है। चारों तरफ आग की लपते दिखाई दे रही है। फिल्म के पोस्टर के साथ ही साथ ये भी बताया गया है कि फिल्म की शूटिंग कल से यानि 1 जुलाई 2025 से शुरू हो जाएगी।

लेकिन फिल्म कब रिलीज होगी। इसके बारे में किसी प्रकार का अपडेट नहीं शेयर किया गया है। इसलिए अभी ये बता पाना थोड़ा मुश्किल होगा कि हर्षवर्धन राणे की फिल्म सिला कब सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

1 / 8
Your Score0/ 8
Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Mail ID - [email protected]

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!