Mohit Suri Net Worth: पिता थे कंप्यूटर सेल्समैन,पत्नी एक्ट्रेस जानिए कितने अमीर हैं सैयारा डायरेक्टर

Mohit Suri Net Worth: सैयारा मूवी के डायरेक्टर मोहित सूरी जिनकी फिल्म इस समय बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही हैं, चलिए जानते हैं कितने अमीर हैं

Shikha Tiwari
Published on: 23 July 2025 11:34 AM IST
Mohit Suri Net Worth In Rupees
X

Mohit Suri Net Worth (Image Credit- Social Media)

Mohit Suri Net Worth: निर्देशक मोहित सूरी इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा सुर्खियों में छाए हुए हैं। जिसके पीछे की वजह बनी हुई है मोहित सूरी की फिल्म सैयारा जो कि बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। पाँच दिनों में ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आकड़ा पार कर लिया है। सिर्फ शनिवार और रविवार ही नहीं, फिल्म को देखने के लिए सोमवार को भी पब्लिक की भारी भीड़ सिनेमाघरों में देखने को मिली। मोहित सूरी की इससे पहले बहुत-सी रोमांटिक फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज किए हैं। जोकि दर्शकों को काफी पसंद आई है। चलिए जानते हैं मोहित सूरी के बारे में कितने अमीर हैं और इनके जीवन के बारे में अन्य जानकारी

मोहित सूरी कितने अमीर हैं (Mohit Suri Net Worth In Rupees)-

सैयारा मूवी इस समय बॉक्स ऑफिस पर 110 करोड़ के क्लब में शामिल होकर सलमान खान की सिंकदर मूवी को भी पीछे छोड़ चुकी है। फिल्म को देखने के बाद हर कोई फिल्म की कास्ट की एक्टिंग, कहानी और गानों का दिवाना हो गया है। इससे पहले मोहित सूरी की आशिकी 2 ने भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ इसी तरह रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी।



मोहित सूरी एक उल्लेखनीय भारतीय फिल्म निर्माता हैं, जिन्हें कलयुग (2005), वो लम्हे (2006), आवारापन (2007, राज द मिस्ट्री कंट्रीन्यूज (2009), क्रूक, हमारी अधूरी कहानी, हॉफ गर्लफ्रेंड, मलंग, एक विलेन रिटर्न और आशिकी 2 जैसी फिल्में बनाई है।

मोहित सूरी की ज्यादातर फिल्में रोमांटिक ही रही है। जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा-खासा कलेक्शन किया है। मोहित सूरी की कुल नेटवर्थ 100 करोड़ रूपए के करीब है। वो एक फिल्म का 6 से 8 करोड़ रूपए तक चार्ज करते हैं।

मोहित सूरी बॉयोग्राफी (Mohit Suri Biography In Hindi)-


11 अप्रैल 1981 में जन्में 44 वर्षीय मोहित ने अपने करियर की शुरूआत लेखक और निर्देशक के रूप में किया था। इन्होंने अभिनेत्री उदिता गोस्वामी से 29 जनवरी 2013 में विवाह कर लिया। जिनसे उनके दो बच्चे हैं, बेटी का नाम देवी है और बेटे का नाम कर्मा है। पिता का नाम दक्ष सूरी जोकि ब्रिटिश की एक कंपनी में कंप्यूटर सेलमैन के रूप में काम किया है। उनकी माँ का नाम हीना सूरी है, जोकि एयर हॉस्टेस हैं। महेश भट्ट इनके मामा है, तो वहीं इमरान हाशमी और आलिया भट्ट इनके कजिन है। मोहित सूरी की एक बहन भी हैं जोकि मॉडल और एक्ट्रेस हैं, जिनका नाम स्माइली सूरी है।

1 / 6
Your Score0/ 6
Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Mail ID - [email protected]

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!