Thama Day 2 Collection: थामा मूवी के कलेक्शन में आई गिरावट, जाने दो दिनों में कितना किया कलेक्शन

Thama Box Office Collection Day 2: मैडॉक फिल्म्स की थामा ने दो दिनों में जानिए कितना किया कलेक्शन

Shikha Tiwari
Published on: 23 Oct 2025 6:00 AM IST
Thama Day 2 Collection
X

Thama Collection Day 2 (Image Credit- Social Media)

Thama Collection Day 2: आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म थामा सिनेमाघरों में दीवाली के अवसर पर रिलीज हुई है। दूसरे दिन फिल्म के कारोबार में गिरावट दर्ज की गई है। हालाँकि फिल्म को अगले चार दिनों में इसी स्तर पर स्थिर रहना होगा ताकि 6 दिनों के सप्ताहांत में 100 करोड़ रूपए का आकड़ा छू सके। चलिए जानते हैं थामा मूवी ने दो दिनों में कितना कलेक्शन किया है।

थामा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2 (Thama Box Office Collection Day 2)-

थामा मूवी के कलेक्शन में दूसरे दिन गिरावट देखी गई है। तो वहीं थामा मूवी को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉस मिला है। फिल्म ने पहले दिन अच्छा-खासा कलेक्शन किया था। लेकिन दूसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली है। शहरी बाजारों में फिल्म का प्रदर्शन अच्छा बना हुआ है। हालाँकि उत्तर भारत में 20 करोड़ रूपए की कमाई बेहतर होती है। लेकिन फिल्म ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 18.75 करोड़ रूपए (Thama Day 1 Collection) के करीब की है।

Thama Movie ने पहले दिन 25.11 करोड़ रूपए की भारी कमाई की है। यह जबरदस्त सफलता आयुष्मान खुराना के लिए एक बड़ी जीत है। पहले दिन के आंकड़ों से भावुक हुए अभिनेता ने इसे बॉलीवुड में अपने अनोखे सफर की पुष्टि की है। लेकिन दूसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में गिरावट आई है। जिसके पीछे की वजह से कहीं ना कहीं त्यौहार भी शामिल है।

तो वहीं आने वाले दिनों में फिल्म के कलेक्शन में बढ़ोत्तरी देखी जा सकती है। इस फिल्म में मैडॉक यूनिवर्स की कई सारी फिल्मों का कैमियों देखा गया है। जिसमें स्त्री 2 से अक्षय कुमार का कैमियों और वरूण धवन का भेड़िया मूवी से कैमियो, इसके साथ ही शक्ति शालिनी की रिलीज डेट अनॉउंस की गई है। थामा मूवी के कलेक्शन के गिरावट की वजह हर्षवर्धन राणे की फिल्म एक दीवाने की दीवानियत भी है। क्योंकि ये फिल्म भी दिवाली वाले दिन ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।

1 / 6
Your Score0/ 6
Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Mail ID - [email protected]

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!