TRENDING TAGS :
The Bengal Files Day 1 Collection: द बंगाल फाइल्स ने पहले दिन ही हुई फ्लॉप, किया इतना कलेक्शन
The Bengal Files Box Office Collection Day 1: द बंगाल फाइल्स ने बॉक्स ऑफिस पर कितना किया कलेक्शन जानिए पहले दिन
The Bengal Files Collection Day 1 (Image Credit- Social Media)
The Bengal Files Collection Day 1: विवेक अग्निहोत्री की लगातार विवादों में घिरी रही फिल्म The Bengal Files आज सिनेमाघरों में लंबे समय के बाद रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को लेकर लगातार विवेक अग्निहोत्री और उनकी पत्नी पल्लवी जोशी चिंता व्यक्त कर रही थी कि ममता बनर्जी इस फिल्म को बंगाल में बैन कर देंगी। या फिर चलने नहीं देंगी। जिसकी वजह से पल्लवी जोशी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु जी पत्र लिखकर अनुरोध भी किया कि वो फिल्म पर बैन लगने से रोक लगाए। आज लंबे समय के इंताजर के बाद The Bengal Files रिलीज हो चुकी है। चलिए जानते हैं, दर्शकों The Bengal Files कितनी पसंद आई है और पहले दिन फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है।
द बंगाल फाइल्स बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1 (The Bengal Files Box Office Collection Day 1)-
द बंगाल फाइल्स में मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, दर्शन कुमार, अनुपम खेर और अन्य कलाकार मुख्य भूमिका में है। विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद की थी। जिसकी वजह से विवेक अग्निहोत्री को ये उम्मीद थी कि द बंगाल फाइल्स भी उतना ही अच्छा कलेक्शन करेगी। लेकिन कहीं ना कहीं द बंगाल फाइल्स को बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन उतने ज्यादा दर्शक नहीं मिल पाए हैं। जिसके पीछे की वजह रही है आज के दिन बॉक्स ऑफिस पर कई सारी फिल्में रिलीज हुई है। जिसमें बागी 4 और द कॉन्ज्यूरिंग लास्ट रिट्स को लेकर दर्शकों के बीच काफी ज्यादा उत्सुकता देखने को मिली है।
तो वहीं द बंगाल फाइल्स को लेकर मुंबई से भी खबरें आई कि कुछ जगहों पर इस फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की कोशिश की गई है। लगातार विवादों से घिरी रहने के बाद भी द बंगाल फाइल्स ने एडवांस बुकिंग के दौरान अच्छी बिक्री दर्ज की थी। यदि द बंगाल फाइल्स के पहले दिन के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अबतक बॉक्स ऑफिस पर 2 करोड़ रूपए तक का बिजनेस किया है। हो सकता है कि आने वाले दिनों में इसके कलेक्शन में बढ़ोत्तरी दर्ज की जाए।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!