Ashish Kapoor Arrested: कौन हैं एक्टर आशीष कपूर, जो रेप के आरोप में हुए अरेस्ट

Ashish Kapoor Arrested: टीवी एक्टर आशीष कपूर को रेप केस में गिरफ्तार कर लिया गया है।

Shivani Tiwari
Published on: 3 Sept 2025 10:49 PM IST
Ashish Kapoor Arrested
X

Ashish Kapoor Arrested (Photo- Social Media)

Ashish Kapoor Arrested: टीवी जगत से एक बेहद ही बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसे सुन यकीनन आप शॉक्ड रह जाएंगे। दरअसल एक जाने माने अभिनेता आशीष कपूर को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है, जी हां! बता दें कि आशीष कपूर को रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अभिनेता आशीष कपूर को लेकर आई इस खबर ने लोगों को हैरान कर दिया है, आइए आपको आगे इस पूरे मामले के बारे में विस्तार से बताते हैं।

आशीष कपूर हुए गिरफ्तार

अभिनेता आशीष कपूर से जुड़ी जो हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, उसके मुताबिक आशीष कपूर पर एक लड़की संग जबरन शारीरिक संबंध बनाने का आरोप है। आशीष कपूर को दिल्ली पुलिस ने इस केस के मामले में पुणे से अरेस्ट कर लिया है। आशीष कपूर पर पीड़िता ने आरोप लगाया है कि अगस्त के दूसरे हफ्ते में उन्होंने बाथरूम के अंदर जबरन शारीरिक संबंध बनाए। यह घटना दिल्ली में एक हाउस पार्टी के दौरान हुई, जिसमें आशीष कपूर के दोस्त और उनकी पत्नी भी शामिल थीं।


आशीष कपूर, उनकी पत्नी और दो दोस्तों के खिलाफ पीड़िता द्वारा 11 अगस्त को एफआईआर दर्ज की गई थी, जिसके बाद से ही पुलिस आरोपी आशीष कपूर की तलाश में थीं और अब आशीष को पुणे से गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता द्वारा यह भी दावा किया गया है कि इस वारदात की वीडियोग्राफी भी हुई थी, लेकिन पुलिस को अभी तक ऐसा कोई वीडियो नहीं मिला। वहीं अधिकारियों के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के बयानों से पता चला है कि आशीष कपूर और महिला एक साथ बाथरूम में एंटर करते दिखाई दिए थे। फिलहाल मामले की छानबीन बारीकी से की जा रही है। जहां आशीष कपूर पुलिस की गिरफ्त में हैं, वहीं आशीष कपूर की पत्नी और उनके दोनों दोस्तों को अग्रिम जमानत मिल गई है।

कौन हैं आशीष कपूर

आशीष कपूर टीवी की दुनिया का एक बड़ा नाम हैं, उनका जन्म 17 अक्टूबर 1984 में हुआ था। आशीष कपूर टीवी शोज जैसे लव मैरिज, देखा एक ख्वाब, प्रतिज्ञा 2, नंदिनी, शश कोई है, सावित्री, वो अपना सा, सरस्वतीचंद्र, ये रिश्ता क्या कहलाता है व अन्य पॉपुलर शोज में काम कर चुके हैं।

1 / 8
Your Score0/ 8
Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Mail ID [email protected]

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!