जलने पर टूथपेस्ट लगाना सही है या गलत ? यहां जानिए वो सच जो आपको कोई नहीं बताता

Toothpaste Lagana Jalne Par: टूथपेस्ट... जी हां ये वही मलहम है जिसे आप जलने के तुरंत बाद लगाते हैं। इसे लगाने के बाद आपको जलन से आराम तो मिल जाता है लेकिन तो क्या टूथपेस्ट लगाना सच में जलने पर फायदेमंद होता है ? आइये आज इस लेख में कुछ वैज्ञानिक शोध के आधार पर इस आम सी धारणा का सच जाने।

Priya Singh Bisen
Published on: 19 May 2025 5:38 PM IST (Updated on: 19 May 2025 6:48 PM IST)
Toothpaste Lagana Jalne Par
X

Toothpaste Lagana Jalne Par (photo credit: social media)

Toothpaste Lagana Jalne Par: अक्सर गर्मी के मौसम में पारा ज्यादा चढ़ने के कारण आग से जलने की समस्या बढ़ जाती है। कभी रसोई में खाना बनाते समय तो कभी अँधेरे में मोमबत्ती जलाते हुए गलती से जल जाना... लेकिन जलने के बाद क्या आप भी वही गलती कर रहे हैं जो देश में लगभग हर कोई कर रहा है। इस वक़्त आपकी सोच जहां तक जा रही है हम भी उसी की बात कर रहे हैं। टूथपेस्ट... जी हां ये वही मलहम है जिसे आप जलने के तुरंत बाद लगाते हैं। इसे लगाने के बाद आपको जलन से आराम तो मिल जाता है लेकिन तो क्या टूथपेस्ट लगाना सच में जलने पर फायदेमंद होता है ? आइये आज इस लेख में कुछ वैज्ञानिक शोध के आधार पर इस आम सी धारणा का सच जाने।

एक टूथपेस्ट देसी इलाज या मिथ?


जलने पर टूथपेस्ट लगाना भारत समेत कई देशों में बहुत आम सा घरेलू नुस्खा है। ज़्यादातर लोगों को लगता है कि टूथपेस्ट ठंडा होता है, इसलिए यह जलन में राहत देता है। लेकिन सच्चाई कुछ और है...

वैज्ञानिकों के मुताबिक-

- American Burn Association (ABA) और Mayo Clinic जैसी बड़ी संस्थाएं साफ तौर बताते हैं कि जलने पर टूथपेस्ट, बर्फ, मक्खन या तेल लगाना बेहद खतरनाक होता है।

- ABA के मुताबिक, टूथपेस्ट त्वचा में गर्मी को रोक सकता है लेकिन संक्रमण के खतरे को बढ़ा सकता है और उचित उपचार में देरी कर सकता है। "Toothpaste can trap heat in the skin, increase the risk of infection, and delay proper healing."

- British Journal of General Practice में छपी एक रिपोर्ट से यह खुलासा हुआ की जलने पर घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करने से इन्फेक्शन और स्कारिंग का जोखिम लगभग 25% तक अधिक बढ़ जाता है।

टूथपेस्ट को दांतों के लिए बनाया जाता है, त्वचा के लिए नहीं। इसमें ऐसे कई तत्व होते हैं जो जली हुई त्वचा के लिए खतरनाक हो सकते हैं:

1. Fluoride (फ्लोराइड): फ्लोराइड आपकी त्वचा (Skin) के संपर्क में आने पर जलन और खुजली पैदा कर सकता है।

2. Sodium Lauryl Sulfate (SLS): SLS एक डिटर्जेंट है जो जलने पर त्वचा की ऊपरी परत को और खतरा पहुंचा सकता है।

3. Menthol और Peppermint Oil: ये तत्व ऐसे होते हैं जो कि शुरू में त्वचा को ठंडक देते हैं लेकिन कुछ समय बाद ही ये जलन को और बढ़ा देते हैं।

4. Hydrogen Peroxide: ये तत्व बेहद खतरनाक होते हैं जो कि घाव में घुसकर त्वचा की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचा सकता है।

विशेषज्ञों की राय क्या कहती है?

AIIMS, दिल्ली के डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. आर. के. वर्मा के मुताबिक, टूथपेस्ट एक कॉस्मेटिक प्रोडक्ट है जो कि मेडिकली स्किन बर्न्स के लिए उपयुक्त नहीं है। इसे लगाने से स्किन पर कैमिकल रिएक्शन की संभावना होती है। कई बार मरीज जलने के बाद टूथपेस्ट लगाते हैं और फिर देर से डॉक्टर के पास जाते हैं, जिससे इन्फेक्शन का खतरा बढ़ा जाता है। World Health Organization (WHO) भी जलने के इलाज के लिए साफ तौर पर बताता है कि सिर्फ साफ, ठंडा पानी ही तुरंत राहत देने वाला जलने से सुरक्षित तरीका होता है।

जलने पर क्या करना चाहिए?


1. ठंडे पानी से धोएं: सबसे पहले जलने वाले हिस्से को तुरंत साफ, ठंडे (बर्फ नहीं) पानी से 10 से 15 मिनट तक ठीक से धोएं।

2. साफ़ कपड़े से ढकें: जले हिस्से को साफ और मुलायम कपड़े से ही ढकें।

3. दवाई का इस्तेमाल: अगर डॉक्टर उपलब्ध न हो, तो ओवर-द-काउंटर एंटीबायोटिक क्रीम लगा सकते है (जैसे सिल्वर सल्फाडायजीन)।

4. डॉक्टर को तुरंत दिखाएं: विशेषकर अगर छाले बन गए हों या त्वचा उतर गयी हो या जलन ज्यादा हो तो देरी न करें, डॉक्टर के पास जाएं।

क्यों फैलते हैं ऐसे मिथक?

- आमतौर पर टूथपेस्ट लगाने पर माउथफ्रेशनर की तरह ही तुरंत ठंडक मिलती है, जिससे यह भ्रम पैदा होता है कि आराम मिल रहा है।

- जलने पर टूथपेस्ट लगाना दादी-नानी के घरेलू नुस्खों में से एक है जिसे पीढ़ी दर पीढ़ी अपनाती आ रही है।

- सोशल मीडिया का भी गहरा प्रभाव लोगों पर है जिसपर तमाम प्लेटफॉर्म्स पर वायरल घरेलू नुस्खों का अंधा ट्रेंड होता रहता है।

मुंबई की एक घटना एक केस स्टडी-

साल 2021 में मुंबई के एक स्कूल में 12 साल के बच्चे की ऊँगली मोमबत्ती से जल गई। बच्चे की ऊँगली पर स्कूल टीचर ने टूथपेस्ट लगाया, लेकिन दो दिन बाद ऊँगली में सूजन और पस भर गया। बाद में डॉक्टर को दिखाने पर पता चला कि बच्चे की उँगली में इन्फेक्शन गंभीर रूप से फ़ैल गया गया जिसके बाद एंटीबायोटिक दवाएं देनी पड़ीं।

क्या हैं जलने के सही और गलत इलाज ?


- जलने पर टूथपेस्ट लगाना गलत है क्योंकि त्वचा में कैमिकल्स से इन्फेक्शन और जलन बढ़ सकती है।

- जलने पर बर्फ लगाना गलत है क्योंकि बर्फ त्वचा को झटका दे सकता है जिससे ब्लड फ्लो रुकता है।

- जलने पर ठंडा पानी डालना सही है इससे त्वचा को ठंडक और दर्द में राहत मिलता है।

- जलने पर साफ कपड़ा बांधना पूरी तरह से सही है इससे संक्रमण नहीं फैलता।

- जलने पर तेल लगाना पूरी तरह से गलत है क्योंकि इससे हीट ट्रैप होती है जिससे तव्चा को आराम नहीं मिलता।

सही जानकारी है आपकी सुरक्षा


हमारे देश में लाखों महिलाएं आज भी पुराने मिथकों के भरोसे अपने शरीर को बुरी तरह से प्रभावित कर रही हैं। टूथपेस्ट, जो दांतों की सफाई के लिए इस्तेमाल किये जाते हैं उसे जली हुई त्वचा पर लगाना न सिर्फ असुरक्षित है बल्कि कभी-कभी खतरनाक भी हो सकता है। यदि हम समय रहते सही जानकारी लें और उसे अपनाएं तो गंभीर जलन से बचा जा सकता है। इसीलिए... "जब भी जलें, तो टूथपेस्ट नहीं.. ठंडा पानी चुने और सही इलाज कराएं।"

Start Quiz

This Quiz helps us to increase our knowledge

Priya Singh Bisen

Priya Singh Bisen

Content Writer

Content Writer

Next Story