TRENDING TAGS :
मुंह की गंदगी बन सकती है दिल की बीमारियों की वजह! खराब ओरल हाइजीन से बढ़ सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा
Oral Hygiene Routine: अगर ओरल हेल्थ ठीक नहीं है तो मुंह में बैक्टीरिया तेजी से पनपने लगते हैं।
Oral Hygiene Routine: हमारा मुंह हमारे पूरे शरीर का आईना माना जाता है। कई बार शरीर में होने वाली गंभीर बीमारियों के शुरुआती संकेत सबसे पहले मुंह में ही दिखाई देते हैं। लेकिन ज्यादातर लोग इन संकेतों को नजरअंदाज कर देते हैं।
मुंह में छाले, मसूड़ों से खून आना, सूजन, घाव, सफेद या लाल धब्बे, बार-बार मुंह में छाले या गांठ जैसी समस्याएं किसी बड़ी बीमारी का संकेत हो सकती हैं। समय पर इन लक्षणों को पहचानकर इलाज करना जरूरी है।
मुंह की खराब सेहत और शरीर पर असर
अगर ओरल हेल्थ ठीक नहीं है तो मुंह में बैक्टीरिया तेजी से पनपने लगते हैं। ये बैक्टीरिया खून में मिलकर शरीर के अन्य अंगों तक पहुंच सकते हैं और कई गंभीर बीमारियों का कारण बन सकते हैं। दांतों में कीड़े लगना, कैविटी, सूजे हुए या खून निकलते मसूड़े, पायरिया, हड्डियों की कमजोरी, ड्राई माउथ और जीभ के रंग या बनावट में बदलाव ये सभी संकेत शरीर की गड़बड़ी का पता देते हैं।
दिल की बीमारियों से जुड़ा है मसूड़ों का स्वास्थ्य
सीनियर डेंटिस्ट और फेसियल एस्थेटिक्स स्पेशलिस्ट डॉ. शिल्पी बहल के मुताबिक, हाल के शोध बताते हैं कि मसूड़ों की बीमारी और हार्ट प्रॉब्लम्स के बीच गहरा संबंध है। जिन लोगों को मसूड़ों की समस्या होती है, उनमें हार्ट अटैक का खतरा 28% तक ज्यादा रहता है। मसूड़ों की सूजन से शरीर में इंफ्लेमेशन बढ़ता है, जिससे एंडोकार्डिटिस और स्ट्रोक का खतरा भी बढ़ सकता है। यहां तक कि बचपन में दांतों में सड़न या संक्रमण से भी आगे चलकर धमनियां ब्लॉक हो सकती हैं।
कैसे रखें मुंह की सफाई?
- रोजाना दिन में दो बार ब्रश करें, खासकर रात को सोने से पहले।
- नियमित फ्लॉसिंग करें और हर 3 महीने में दंत चिकित्सक को दिखाएं।
- कैल्शियम और विटामिन डी से भरपूर भोजन करें।
- मीठे और जंक फूड से बचें और पर्याप्त पानी पिएं।
ओरल हेल्थ को नजरअंदाज करना पूरी सेहत को जोखिम में डाल सकता है। छोटे-छोटे ओरल केयर रूटीन न केवल दांतों और मसूड़ों को मजबूत बनाते हैं, बल्कि पूरे शरीर की सुरक्षा भी करते हैं।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!