TRENDING TAGS :
Benefits of Lauki Juice: सुबह-सुबह लौकी पीने से होंगे ये 5 चमत्कारी फायदे! जानें पीने का सही समय
Benefits of Lauki Juice: लौकी का जूस रोज़ाना पीना चाहिए। इससे आपका शरीर ठंडा, पाचन में सुधार और स्किन ग्लो करने में सहायता मिल सकती है।
Benefits of Lauki Juice (PHOTO: social media)
Benefits of Lauki Juice: आमतौर कई लोग गर्मियों के मौसम में शरीर को ठंडा रखने के लिए कई तरह के उपाय अपनाते हैं। लेकिन लौकी का जूस के सेवन से आपको कई तरह के फायदे मिल सकते हैं। रोजाना इसके जूस पीने से आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि लौकी का जूस पीने का सही वक़्त क्या है? इसके साथ ही यह किन-किन चीज़ों में अहम भूमिका निभाता है? आइए आपको इस लेख में बताते हैं लौकी का जूस पीने के बहुत से फायदे...
सभी एक्सपर्ट अक्सर कहा करते हैं कि स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है और इसे स्वस्थ्य बनाए रखने के लिए सही आहार, नियमित व्यायाम और प्राकृतिक चीज़ों का सेवन बेहद आवश्यक है। लौकी का जूस जैसे घरेलू उपाय न सिर्फ शरीर को पोषण देते हैं, बल्कि कई बीमारियों से बचाने में भी सहायता करते हैं।
मोटापा घटाने में मददगार
वैसे तो लौकी का जूस low-calorie drink के रूप में प्रसिद्ध है, लेकिन इसमें फाइवर की मात्रा ज़्यादा होती है, जिससे पेट लंबे वक़्त तक भरा रहता है और भूख कम लगती है। यदि आप weight loss के लिए diet plan में शामिल करना चाहते हैं, तो सुबह खाली पेट लौकी का जूस पीना सबसे लाभदायक तरीका है।
पाचन तंत्र को करे दुरुस्त
लौकी का जूस सबसे ज़्यादा पाचन (digestion) के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह पेट की गर्मी को कम करता है और कब्ज (constipation) जैसी दिक्कतों से राहत दिलाता है। प्रतिदिन इसका सेवन करने से आपका पेट साफ और स्वस्थ रहेगा। इसलिए इसे प्रतिदिन पीना चाहिए।
दिल के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद
लौकी का जूस आपकी दिन की सेहत के लिए बेहद अच्छा माना जाता है। इसमें बहुत मिनरल्स होते हैं, जो रक्तचाप को कण्ट्रोल करने और दिल को मजबूत रखने में सहायता करते हैं। इसलिए high blood pressure वाले लोग इसे रोज़ाना पी सकते हैं।
त्वचा की को बनाये ग्लोइंग
लौकी का जूस केवल शरीर के भीतर ही नहीं बल्कि बाहर भी लाभ पहुंचाता है। इसके रोज़ाना नियमित सेवन से skin detox होती है और त्वचा चमकदार बनती है। यानी आपकी त्वचा के लिए इसे सुबह या रात को सोने से पहले पीना बेहद फायदेमंद माना जाता है।
बॉडी को डिटॉक्स करता है
लौकी का जूस एक प्रकार का detox drink भी होता है। यह शरीर में इकठ्ठा टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में सहायता करता है और लीवर को सेहतमंद बनाए रखता है। प्रतिदिन सुबह खाली पेट इसे पीना बहुत फायदेमंद और सही माना जाता है।
लौकी जूस पीने का सबसे सही वक़्त क्या है ?
सुबह खाली पेट लौकी का जूस पीना सबसे बेहद लाभकारी होता है। इसे पीने से आपका शरीर एक्टिव और पूरी तरह से स्वस्थ्य रहता है। आप चाहें तो दिन के समय में भी इसे पी सकते हैं, लेकिन रात को सोने से पहले सेवन करने का अधिक फायदा मिलेगा।
Disclaimer: यह जानकारी केवल एक रिसर्च स्टडीज और पर आधारित है। Newstrack.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!