Colon Cancer: क्या आप भी खाते हैं ये 7 फूड? हो सकते हैं कोलन कैंसर के शिकार – आज ही बदलें अपनी डाइट!

Colon Cancer: कोलन कैंसर आज के समय में सबसे अधिक होने वाले कैंसर में से एक है। चलिए जानते हैं कि किन 7 फूड को छोड़कर आप कोलन कैंसर के खतरे को बहुत हद तक कम कर सकते हैं।

Priya Singh Bisen
Published on: 16 Sept 2025 12:36 PM IST
Colon Cancer
X

Colon Cancer (photo: social media)

Colon Cancer: कोलन कैंसर यानी कोलोरेक्टल कैंसर... पहले ये बीमारी ज़्यादातर बुजुर्गों में होती थी। लेकिन अब यह खतरनाक बीमारी तेजी से युवाओं में हावी होना शुरू हो गयी है। कोलन हमारे बड़े आंत का भाग होता है और कैंसर अक्सर छोटे-छोटे पॉलिप्स से शुरू होता है। तमाम शोध इसपर किये जा चुके हैं। शोध के मुताबिक, आजकल 50 साल से कम उम्र के लोग भी ज़्यादा संख्या में इस बीमारी का शिकार हो रहे हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह है लोगों के खान-पान और बिगड़ती जीवनशैली। देखा जाए आज तेज़ी से बढ़ता मोटापा, शराब का सेवन, तली-भुनी चीज़ें और जंक फूड इसका खतरा तेज़ी से बढ़ा रहे हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि आज से ही आप अपनी सही डाइट और कुछ आदतों को बदलकर इस बीमारी से खुद को सुरक्षित रख सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं इस लेख में वो 7 खाने जिन्हें कम या बंद करना अब बेहद आवश्यक है और उनकी जगह आप क्या खा सकते हैं।

1. रेड मांस (Red Meat)


आज के समय में बीफ, पोर्क और लैम्ब जैसे लाल मांस का अधिक सेवन लोग करते हैं। इससे कोलन कैंसर का खतरा ज्यादा होता है। विशेषकर जब इसे तेज आंच पर फ्राई, बार्बेक्यू या ग्रिल किया जाता है तो इसमें नुकसानदायक तत्व बनते हैं जो आंत की कोशिकाओं को बुरी तरह से प्रभावित करते हैं। आप इसके बदले में मछली, चिकन, दालें और राजमा जैसे प्रोटीन स्रोत का सेवन कर सकते हैं। यदि लाल मांस खाना पड़े तो बेहद कम मात्रा में और उबालकर या बेक करके ही खाएं।

2. प्रोसेस्ड मीट (Processed Meat)


आमतौर पर बेकन, सॉसेज, हैम और हॉट डॉग जैसी चीजों में नाइट्रेट्स और प्रिज़रवेटिव का इस्तेमाल किया जाता है। WHO ने इन्हें बहुत पहले ही कैंसर खाद्य पदार्थ बता दिया है। इसके बदले आप फ्रेश चिकन, मछली या पनीर का का सेवन कर सकते हैं। स्वाद के लिए हर्ब्स और मसलों का प्रयोग कर सकते हैं।

3. मीठे पेय और रिफाइंड कार्ब्स


बाज़ारों में मिलने वाले सोडा,तमाम पैक्ड जूस और मीठी चाय-कॉफी में बहुत अधिक शुगर मिला होता है। साथ ही सफेद ब्रेड और मैदा वाली चीजें भी शरीर में शुगर का स्तर तेज़ी से बढ़ाती हैं। बढ़ता मोटापा और इंसुलिन रेजिस्टेंस कैंसर का खतरा बढ़ाते हैं। इसके बदले में आप नारियल पानी, नींबू पानी, ग्रीन टी या फलों से बना डिटॉक्स वॉटर का सेवन कर सकते हैं। ब्रेड की जगह आप गेहूं, ओट्स और ब्राउन राइस खा सकते हैं।

4. जंक और प्रोसेस्ड फूड


बाज़ारों में मिलने वाले विभिन्न पैक्ड स्नैक्स, बर्गर, पिज्जा और फ्राइड फूड में अधिक तेल, नमक और केमिकल मिले होते हैं। इनमें फाइबर बिलकुल भी नहीं होता और ये शरीर में सूजन को बढ़ाते हैं। इसके बदले में आप घर का बना शुद्ध खाना, सलाद, दाल-चावल, सब्जी-रोटी खाएं। स्नैक में खाने के लिए आप भुने चने, मखाने या पॉपकॉर्न खा सकते हैं।

5. ज्यादा शराब का सेवन


आजकल शराब का सेवन बहुत अधिक बढ़ गया है। आज कोई भी पार्टी या आयोजन इसके बिना अधूरा माना जाता है। बता दे, शराब पीने से DNA को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचता है और ये कोलन कैंसर के खतरे को भी बढ़ा देता है। इसके बदले में आप कुछ हेल्दी चीज़ों को पी सकते हैं जैसे कि - हर्बल टी, नारियल पानी, फ्लेवर वाला स्पार्कलिंग वॉटर या मौसमी जूस आदि।

6. अधिक फैट और फुल-फैट डेयरी


आज घर का हो या बाहर का... यदि ज़्यादा तला-भुना हो या फिर मक्खन, घी का ज़्यादा इस्तेमाल किया गया हो और फुल क्रीम दूध में मौजूद सैचुरेटेड फैट कैंसर के खतरे को बढ़ाता है। इसके बदले में आप कम-फैट दूध, दही या सोया और बादाम का दूध, फैट के लिए ऑलिव ऑयल, एवोकाडो और नट्स का सेवन कर सकते हैं।

7. अधिक नमक और पैक्ड फूड


बाज़ारों में मिलने वाले अचार, पैकेट के चिप्स और डिब्बाबंद सूप जैसी चीजों में अधिक नमक और केमिकल मौजूद होते हैं। ये सभी पदार्थ आंत की परत को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसके बदले में आप नींबू, हर्ब्स और मसालों का प्रयोग कर सकते हैं। साथ ही फ्रेश सब्जियां और घर का बना सूप पिएं।

कोलन कैंसर का मामला युवाओं में तेजी से फैल रहा है। लेकिन यदि आप आज से ही अपनी डाइट बदलकर और हेल्दी ऑप्शन चुनेंगे तो इस खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। छोटी-छोटी आदतें जैसे जंक फूड की जगह घर का शुद्ध और हेल्दी खाना, मीठे ड्रिंक्स की जगह पानी और प्रोसेस्ड मीट की जगह दाल-सब्जी का सेवन करेंगे तो लंबी उम्र तक आंत स्वस्थ रह सकती है।

Disclaimer: यह जानकारी केवल रिसर्च और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है। Newstrack.com इसकी पुष्टि नहीं करता। इसीलिए कोई भी नई गतिविधि या व्यायाम को करने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें।

1 / 5
Your Score0/ 5
Priya Singh Bisen

Priya Singh Bisen

Mail ID - [email protected]

Content Writer

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!