TRENDING TAGS :
बेसन की रोटी: डायबिटीज कंट्रोल, वजन घटाने और दिल की सेहत का सीक्रेट
बेसन की रोटी प्रोटीन, फाइबर और आयरन से भरपूर होती है। यह डायबिटीज को नियंत्रित करने, वजन घटाने और दिल की सेहत सुधारने में मदद करती है। जानिए क्यों बेसन की रोटी गेहूं की रोटी से बेहतर और शरीर के लिए सुपरफूड है।
Besan Roti Benefits (Image Credit-Social Media)
Gram Flour Roti: क्यों गेहूं की जगह बेसन की रोटी है बेहतर विकल्प? गेहूं की रोटी के बजाय बेसन की रोटी शरीर को देता है ज्यादा प्रोटीन, फाइबर और जरूरी मिनरल्स। जानिए क्या बनाता है इसे सुपरफूड।
हमारी भारतीय पारंपरिक थाली में इतनी विविधताएं होती हैं कि यह प्रकृति के भीतर मौजूद हर रंग को अपने भीतर समेट लेती है। इस थाली में सिर्फ दालें और सब्जियां ही नहीं बल्कि रोटियां भी रंग-बिरंगी होती हैं। जिनमें सेहत का खजाना छिपा होता है। हालांकि आमतौर पर गेहूं की रोटी को लोग ही आमतौर पर खाना पसंद करते हैं और उसे बेहद पौष्टिक मानते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बेसन यानी चने के आटे से बनी रोटी भी उतनी ही पौष्टिक है और कई मामलों में गेहूं की रोटी से बेहतर है? बेसन की रोटी में प्रोटीन, फाइबर और कई जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं। खासकर डायबिटीज के मरीजों और वजन कम करने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए यह रोटी किसी वरदान से कम नहीं। आइए जानते हैं बेसन की रोटी के अद्भुत फायदे और इसे बनाने का आसान तरीका-
बेसन की रोटी कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित करने में लाभकारी
बेसन में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो शरीर से खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करने में मदद करता है। उच्च कोलेस्ट्रॉल हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी बीमारियों का मुख्य कारण बन सकता है। नियमित रूप से बेसन की रोटी खाने से यह खतरा कम होता है और हार्ट की सेहत बेहतर बनी रहती है। यह एक प्राकृतिक उपाय है जो आपके दिल को स्वस्थ रखने में सहायक होता है।
बेसन की रोटी वजन घटाने में मददगार
वजन घटाने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए बेसन की रोटी वरदान साबित होती है। इसमें हाई प्रोटीन और फाइबर पाया जाता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा महसूस कराते हैं। इससे बार-बार खाने की इच्छा नहीं होती और ओवरईटिंग से बचा जा सकता है। डायटिंग पर रहने वाले लोग इसे मुख्य भोजन के रूप में शामिल करके अपने कैलोरी इनटेक को नियंत्रित कर सकते हैं। इसके अलावा, प्रोटीन मेटाबॉलिज़्म को बढ़ाता है, जिससे शरीर अधिक कैलोरी बर्न करता है।
बेसन की रोटी पाचन तंत्र के लिए लाभकारी
बेसन की रोटी पाचन तंत्र के लिए भी बेहद लाभकारी है। इसमें मौजूद फाइबर कब्ज और अन्य पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करता है। यह आंतों को साफ रखता है और हानिकारक टॉक्सिन्स को शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है। अगर आपके पेट की सेहत ठीक नहीं है या आपको नियमित पाचन समस्या रहती है, तो बेसन की रोटी इसे सुधारने में मदद कर सकती है।
बेसन आयरन और पोषक तत्वों का खजाना
बेसन सिर्फ प्रोटीन और फाइबर का अच्छा स्रोत ही नहीं है, बल्कि इसमें आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन्स भी पाए जाते हैं। आयरन शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बनाए रखता है और एनीमिया से बचाता है। खासकर महिलाओं और बच्चों के लिए बेसन की रोटी बेहद फायदेमंद है, क्योंकि यह शरीर को आवश्यक मिनरल्स और ऊर्जा प्रदान करती है।
डायबिटीज नियंत्रण में सहायक
बेसन की रोटी का सबसे बड़ा लाभ यह है कि यह ब्लड शुगर को अचानक बढ़ने नहीं देती। इसका कारण है इसका कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI)। बेसन से बने भोजन में शुगर धीरे-धीरे रिलीज होती है, जिससे शरीर को स्थिर ऊर्जा मिलती है और शुगर लेवल अचानक नहीं बढ़ता। इस कारण, डायबिटीज के मरीजों के लिए यह रोटी बहुत फायदेमंद साबित होती है। अगर आपके घर में कोई डायबिटिक है, तो गेहूं की रोटी की जगह बेसन की रोटी देना एक स्मार्ट और हेल्दी विकल्प हो सकता है।
बेसन की रोटी कैसे बनाएं?
बेसन की रोटी बनाना बेहद आसान है। इसके लिए आपको बस बेसन, थोड़ा पानी और स्वाद के अनुसार नमक चाहिए। आप चाहें तो इसमें अजवाइन, हरी मिर्च, प्याज और धनिया डाल सकते हैं, जिससे स्वाद भी बढ़े और सेहत भी बढ़े। अगर रोटी बेलने में परेशानी हो रही है, तो थोड़ा सा गेहूं का आटा मिलाकर आटा गूंथ सकते हैं। इसे तवे पर दोनों तरफ से सेकें और घी या मक्खन के साथ गरमा-गरम परोसें। यह रोटी न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होती है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहतरीन विकल्प है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!



