TRENDING TAGS :
Dahi Ke Fayde: सेहत के लिए वरदान है दही, लेकिन गलत वक्त पर खाना पड़ सकता है भारी
Benefits Of Curd: दही सेहत के लिए फायदेमंद है, लेकिन सही समय और तरीके से इसका सेवन जरूरी है। जानिए आयुर्वेद अनुसार दही खाने के फायदे और सावधानियां।
Benefits Of Curd
Health Benefits Of Curd: हमारे रसोईघर में रोजाना इस्तेमाल होने वाला दही न सिर्फ स्वाद में बेहतरीन होता है, बल्कि यह सेहत के लिए भी कई तरह से फायदेमंद है। आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान दोनों ही इस बात को मानते हैं कि अगर दही का सेवन सही समय, सही मात्रा और सही तरीके से किया जाए, तो यह शरीर के लिए अमृत समान है। लेकिन जरा सी लापरवाही दही को फायदे की बजाय नुकसानदेह बना सकती है।
दही की खाने का सही समय
आयुर्वेद के अनुसार, दही की तासीर ठंडी होती है। यानी यह शरीर में ठंडक पैदा करता है। इसी कारण दही को दिन में, विशेष रूप से दोपहर के समय खाने की सलाह दी जाती है। दोपहर में हमारी पाचन शक्ति सबसे अच्छी होती है और शरीर दही में मौजूद पोषक तत्वों को आसानी से पचा पाता है। इस समय दही खाना पाचन तंत्र को मज़बूत बनाता है, शरीर को ऊर्जा देता है और आंतों की सेहत सुधारता है।
पाचन के लिए फायदेमंद
दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स यानी अच्छे बैक्टीरिया पेट की कई समस्याओं जैसे कब्ज, गैस और अपच को दूर करने में मदद करते हैं। यदि दही में थोड़ा भुना हुआ जीरा मिला लिया जाए, तो इसका प्रभाव और अधिक बढ़ जाता है। जीरा न केवल स्वाद बढ़ाता है, बल्कि गैस और बदहजमी से राहत भी देता है।
रोजाना सेवन करने के फायदे
रोजाना एक बार खाने में दही शामिल करने से शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं। यह शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ हड्डियों को मज़बूती देता है, क्योंकि इसमें कैल्शियम और प्रोटीन प्रचुर मात्रा में होते हैं। इसके अलावा, दही त्वचा को भी निखारता है और बालों में लगाने से यह रूसी की समस्या को कम करता है। वजन घटाने में भी दही सहायक हो सकता है, क्योंकि यह पेट को लंबे समय तक भरा रखता है जिससे बार-बार खाने की आदत कम हो जाती है।
कब और कैसे नही खाएं दही?
हालांकि दही के कई फायदे हैं, लेकिन इसका सेवन करते समय कुछ जरूरी सावधानियां बरतना बहुत जरूरी है। सबसे महत्वपूर्ण बात – रात में दही नहीं खाना चाहिए। चूंकि रात के समय शरीर का तापमान पहले से ही कम होता है, ऐसे में दही की ठंडी तासीर शरीर में कफ बढ़ा सकती है। इससे सर्दी, खांसी और साइनस जैसी समस्याएं हो सकती हैं। खासकर ठंड के मौसम में या जिन लोगों को पहले से सांस या एलर्जी की शिकायत हो, उन्हें रात में दही खाने से परहेज करना चाहिए।
सही तरीके से करें सेवन
अगर आप दही को और अधिक लाभकारी बनाना चाहते हैं तो इसे सीधे खाने के बजाय जीरा, काली मिर्च, या शहद मिलाकर खा सकते हैं। कोशिश करें कि दही को सब्ज़ियों के साथ मिलाकर रायता के रूप में खाएं या लस्सी या छाछ के रूप में लें।
Disclaimer: यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है। हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है। NEWSTRACK इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता इसकी पुष्टि नहीं करता है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!