सावधान! दही के साथ ये चीज़ें खाने से मानसून में बन सकता है ज़हर; एक्सपर्ट का खुलासा

Curd Side Effects In Monsoon: मौसम के मुताबिक दही का सेवन किया जाए तो ये आपकी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इस समय मानसून का मौसम है। इस मौसम में कुछ चीजों को दही के साथ खाने नहीं खाना।

Priya Singh Bisen
Published on: 8 Aug 2025 11:55 AM IST (Updated on: 8 Aug 2025 1:45 PM IST)
Curd Side Effects In Monsoon
X

Curd Side Effects In Monsoon

Curd Side Effects In Monsoon: वैसे तो खाना सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। दही खाने के फायदे जैसे कि पाचन में सुधार, हड्डियों को मजबूत बनाना और इम्युनिटी को स्ट्रांग बनाता है। दही में प्रोबायोटिक्स मौजूद होते हैं जो आंतों के लिए बेहद लाभकारी होते हैं। इसके अलावा, दही त्वचा और बालों के लिए भी बहुत अच्छा माना जाता है, और ये वजन को नियंत्रित रखने में भी मदद कर सकता है।

दही खाने के होते हैं ये बड़े फायदे...

दही में प्रोबायोटिक होने के साथ-साथ इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, जिंक, पोटेशियम, फास्फोरस और विटामिन बी12 भी पाया जाता है। यह गट हेल्थ के लिए यह किसी वरदान से कम नहीं होता है। यह पाचन को दुरुस्त करने के साथ सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। इसे अधिकतर लोग दोपहर या रात के खाने के साथ खाना पसंद करते हैं।

कई लोग दही को सादा, तो वहीं कुछ इसमें चीनी मिलाकर भी खाना पसंद करते हैं। इसके अलावा दही में बूंदी, खीरा, पुदीने, धनिया, लौकी के साथ मसाले मिलाकर इसका रायता बनाकर भी सेवन किया जाता है। कई लोग दही को परांठा, चावल या फिर कई दूसरी चीजों के साथ चाव से खाते हैं। लेकिन मौसम के मुताबिक ही इसका सेवन किया जाए तो ये आपकी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इस समय मानसून का मौसम है। इस मौसम में कुछ चीजों को दही के साथ खाने नहीं खाना।

कौन-सी चीजों को दही के साथ नहीं परहेज करना चाहिए?

एक्सपर्ट के मुताबिक, मानसून के मौसम में बहुत से बैक्टीरिया और फंजाई की बहुत अधिक ग्रोथ हो जाती है। तो इसका ध्यान रखते हुए हमें मानसून में अपने खान-पान में बहुत सतर्कता बरतने की आवश्यकता होती है। इस दौरान ऐसी चीजों को खाने से परहेज करना चाहिए, जिसमें बैक्टीरिया अधिक बढ़ने की संभावना बनी रहती है। जिसमें कि कच्चे फल या सब्जियों को बहुत ध्यान से खाना चाहिए।

इसके अलावा, ये भी ध्यान रखना चाहिए कि यह हमारे डाइजेशन और इम्यून सिस्टम के लिए अच्छी होती है या नहीं। यदि मानसून के मौसम में दही खा रहे हैं, तो इस बात का खास ख्याल रखें की वह एकदम फ्रेश हो। अधिक दिन पुराना दही खाने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। दहीं के साथ कच्ची और विशेषकर खट्टी सब्जियां और फल जैसे कि खीरा, टमाटर, पाइनएप्पल, संतरा आदि नहीं खाना चाहिए। साथ ही आप जो भी फल और सब्जी खाएं, तो उसे पहले अच्छे से धोकर ही पकाएं।

एक दिन में कितना खाना चाहिए दही?

दही का सही वक़्त और सीमित मात्रा में ही सेवन करना चाहिए। आमतौर पर एक व्यक्ति एक दिन में 100 ग्राम ताजा दही खा सकता है। इसे बिना नमक या चीनी के खाना अधिक लाभकारी माना जाता है। दही को सुबह के समाय या फिर दोपहर में खाना ज्यादा फायदेमंद होता है। रात में इसे खाने से पाचन से जुड़ी समस्या पैदा हो सकती है। मानसून के मौसम में इसे खाते समय कुछ सतर्कता बरतने की आवश्यकता होती है। ध्यान रखें दही फ्रेश होना चाहिए, साथ ही घर का बना होगा तो अधिक फायदेमंद रहेगा और ध्यान रखें कि मानसून में ज्यादा दही का सेवन न करें।

1 / 9
Your Score0/ 9
Priya Singh Bisen

Priya Singh Bisen

Mail ID - [email protected]

Content Writer

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!