रोगों का कट्टर दुश्मन है ये एक हरा-भरा पेड़... बीज से लेकर लकड़ी तक में छुपे हैं कई औषधीय गुण, छूने भर से ही भाग जाती है बीमारी!

Mahogany Plant Benefits: औषधीय गुणों से भरपूर महोगनी का पेड़ न सिर्फ स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है, बल्कि किसानों के लिए आय का एक स्थायी और लाभकारी स्रोत भी है।

Akriti Pandey
Published on: 21 Oct 2025 11:56 AM IST (Updated on: 21 Oct 2025 11:56 AM IST)
Mahogany Plant Benefits
X

Mahogany Plant Benefits

Mahogany Plant Benefits: प्रकृति ने हमें अनेक ऐसे पेड़-पौधे दिए हैं, जिनके फल, पत्तियां, टहनियां और छाल मानव शरीर को अनेक तरह से लाभ पहुंचाते हैं। इन्हीं में से एक है महोगनी का पेड़, जो औषधीय गुणों के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और व्यावसायिक दृष्टि से भी अत्यंत उपयोगी माना जाता है। इसका उपयोग पारंपरिक चिकित्सा, कीटनाशक निर्माण और लकड़ी के व्यवसाय में किया जाता है।

महोगनी का परिचय और विशेषताएं

महोगनी एक सीधा, ऊंचा और सदाबहार पेड़ होता है, जो मुख्यतः लैटिन अमेरिकी देशों से लेकर एशिया तक पाया जाता है। भारत में इसकी खेती उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़ और दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में की जाती है। यह स्विटेनिया महोगनी (Swietenia Mahogani) प्रजाति का पेड़ होता है, जो सामान्यतः 30 से 50 फीट तक ऊंचा हो सकता है। इसकी लकड़ी लाल-भूरी और बेहद मजबूत होती है, जिस कारण इसे "लकड़ियों का राजा" भी कहा जाता है। यह लकड़ी दीमक-प्रतिरोधी और पानी में भी टिकाऊ होती है, जिससे यह फर्नीचर, दरवाजे, खिड़कियां, जहाज और सजावटी वस्तुएं बनाने के लिए आदर्श मानी जाती है।

महोगनी की खेती हैं किसानों के लिए आर्थिक वरदान

महोगनी की सबसे बड़ी विशेषता उसका व्यावसायिक मूल्य है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी लकड़ी की मांग बहुत अधिक है। एक पूर्ण विकसित पेड़ से लाखों रुपये तक की आमदनी हो सकती है। यदि किसान एक एकड़ में लगभग 400 पेड़ लगाते हैं, तो 15 से 20 वर्षों में वे 40 से 50 लाख रुपये तक की कमाई कर सकते हैं। महोगनी के पौधे नर्सरी में ₹30 से ₹80 प्रति पौधा की कीमत में उपलब्ध हैं। इसकी लकड़ी की बाजार कीमत ₹2000 से ₹3500 प्रति घन फुट तक होती है। इसलिए, यह पेड़ किसानों के लिए एक दीर्घकालिक और लाभकारी निवेश है।

पर्यावरण के लिए लाभकारी पेड़

महोगनी का पेड़ पर्यावरण की दृष्टि से भी अत्यंत उपयोगी है। यह कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित कर वायु को शुद्ध करता है। इसके पत्ते वातावरण में नमी बनाए रखने में सहायक होते हैं और मिट्टी की गुणवत्ता में सुधार करते हैं। यह पेड़ सूखा और अत्यधिक गर्मी भी सहन कर सकता है, जिससे यह जलवायु परिवर्तन के दौर में एक स्थाई पौधा साबित होता है।

औषधीय गुण और उपयोग

महोगनी के बीज, पत्तियां और छाल औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। इसका उपयोग पारंपरिक आयुर्वेदिक चिकित्सा में किया जाता है:

  • बीजों का सेवन ब्लड शुगर को नियंत्रित करने और कोलेस्ट्रॉल कम करने में सहायक होता है।
  • बीज से बना तेल शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करता है।
  • छाल का उपयोग दस्त, बुखार और त्वचा रोगों के इलाज में किया जाता है।
  • इसके अर्क का उपयोग शक्तिवर्धक दवाइयों के निर्माण में भी होता है।

कुछ लोग इसके बीजों को सीधे या पानी के साथ सेवन करते हैं, जिससे उन्हें शारीरिक ऊर्जा और पाचन में सुधार महसूस होता है।

Disclaimer: यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है। हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है। NEWSTRACK इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता इसकी पुष्टि नहीं करता है।

1 / 5
Your Score0/ 5
Akriti Pandey

Akriti Pandey

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!