तांबे के बर्तन में पानी पीने के फायदे और नुकसान, जानें सब कुछ

Tambe Ke Bartan Me Pani Pine Ke Fayde: तांबे के बर्तन मे पानी पीने से स्वास्थ्य को बहुत से फायदे होते हैं। आइए जानते हैं कि तांबे के बर्तन में पानी पीने से कौन सी बीमारी दूर होती है?

Newstrack          -         Network
Published on: 14 Sept 2025 5:22 PM IST
tambe ke bartan ke fayade, copper vessels benefits
X

 Tambe Ke Bartan Ke Fayade

Tambe Ke Bartan Ke Fayde: भारतीय परंपरा में तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने की प्रथा प्राचीन समय से चली आ रही है। आयुर्वेद के साथ-साथ विज्ञान भी तांबे के गुणों को मान्यता देता है। तांबे में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। इसका पानी बहुत सारी बीमारियों में भी फायदेमंद साबित होता है, लेकिन ये सभी के लिए फायदेमंद नहीं माना जाता। आइए जानते हैं कि तांबे के बर्तन में पानी पीने से कौन सी बीमारी दूर होती है और इसका पानी किसे नहीं पीना चाहिए।

तांबे के बर्तन में पानी पीने से कौन सी बीमारी दूर होती है?

रात भर तांबे के बर्तन में रखे हुए पानी को सुबह-सुबह पीने से एनीमिया में लाभ होता है। बता दें कि एनीमिया के दौरान हीमोग्लोबिन की कमी हो जाती है, जिससे शरीर के ऊतकों तक ऑक्सीजन पूरी तरह से नहीं पहुंच पाता। इसके अलावा, यह पानी थायराइड हार्मोन को संतुलित रखने में मदद करता है और ये मेटाबॉलिज्म को भी ठीक रखता है।

किसे नहीं पीना चाहिए तांबे के बर्तन में रखा पानी?

वैसे तो तांबे के बर्तन में रखा पानी काफी फायदेमंद माना जाता है, लेकिन कुछ ऐसे लोग हैं, जिनके लिए यह पानी खतरनाक साबित हो सकता है। इनमें गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाएं शामिल हैं। इन्हें तांबे का पानी नहीं पीने चाहिए। इसी के साथ जिन लोगों को दस्त, उल्टी, गैस, पेट में जलन जैसी गंभीर बीमारियां हैं, उन्हें भी तांबे का पानी पीने से बचना चाहिए।

क्या हैं इसके नुकसान ?

अगर आप तांबे के बर्तनों का ज्यादा इस्तेमाल करेंगे तो इससे कॉपर टॉक्सिसिटी हो सकती है। सरल शब्दों में कहे तो बर्तन में जंग लगना या बर्तन खराब होने लगते हैं, जिससे उल्टी, पेट दर्द और दस्त जैसी पेट की समस्याएं हो सकती हैं। कई मामलों में, लीवर और किडनी को भी नुकसान पहुंच सकता है।

इसके अलावा कुछ लोग तांबे के बर्तनों में नींबू, दूध, दही जैसी चीजें रख देते हैं, जिससे इसका असर खत्म होने लगता है और बर्तन जल्दी खराब हो जाते हैं। इससे रिएक्शन हो सकते हैं और स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। इसके अलावा गर्मी के मौसम में भी तांबे के बर्तनों के इस्तेमाल से बचना चाहिए क्योंकि इस दौरान ये बर्तन शरीर का तापमान और बढ़ा सकते हैं। अगर तांबे के बर्तन खराब या पुराने हैं, खासकर अंदर से घिसे हुए हैं, तो उनका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, क्योंकि तांबे के बर्तन इनके संपर्क में आने पर जहर तक पैदा कर सकते हैं।

1 / 5
Your Score0/ 5
Gausiya Bano

Gausiya Bano

Mail ID - [email protected]

Gausiya Bano is a Multimedia Journalist based in Lucknow, the capital city of Uttar Pradesh, currently serving as Desk In-Charge at Newstrack. She holds a postgraduate degree in Journalism from Makhanlal Chaturvedi National University, Bhopal, Madhya Pradesh. With over 2.5 years of experience, she has worked with leading organizations including Rajasthan Patrika and NewsBytes. She has expertise in news desk operations, reporting and digital journalism. At Newstrack She oversees content management, ensures editorial accuracy and coordinates with reporters to maintain high newsroom standards. Passionate about ethical reporting and adapting to the evolving media landscape, Gausiya Bano continues to grow as a dedicated and responsible journalist.

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!