TRENDING TAGS :
Pani Peene Ke Fayde: हमारे लिए किस तरह का पानी पीना होता है फायदेमंद, जानिए क्या होता है स्वास्थ लाभ
Pani Peene Ke Fayde: आज हम आपको चार ऐसे ड्रिंकिंग वाटर के बारे में बताएंगें जो आपकी रोजमर्रा की दिनचर्या में आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होंगे।
Pani Peene Ke Fayde kya Ha (Photo - Social Media)
Pani Peene Ke Fayde kya Ha: हमारे शरीर में 60 से 70 प्रतिशत हिस्सा पानी का होता। हम एक समय तक बिना भोजन के तो जिंदा रह सकते हैं लेकिन बिना पानी के जीवन संभव नहीं। पानी की हमारे जीवन में बहुत बड़ी भूमिका होती है। हमारे आयुर्वेद चिकित्सा में तो पानी को कई समस्याओं में स्वास्थ लाभ के लिए अलग- अलग विधि से पीने की सलाह दी जाती है। जिसमें सोने, चांदी, कांस्य, पीतल यानी हर धातु में रखे हुए जल के अपने औषधियां गुणों का बखान किया गया है। वहीं कुछ ऐसे पेड़ भी हैं जिनकी लकड़ी से बने पात्र में रखे हुए जल को पीने से चमत्कारिक लाभ मिलते हैं। यहां पर हम चार ऐसे ड्रिंकिंग वाटर के बारे में जानेंगे जो आपकी रोजमर्रा की दिनचर्या में आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होंगे -
तुरंत एनर्जी देने वाला इलेक्ट्रोलाइट्स युक्त पानी
अक्सर लोगों को थोड़ी सी मेहनत करने के बाद एनर्जी में काफी ज्यादा कमी महसूस होने लग जाती है। ऐसे में त्वरित रूप से एनर्जी देने का काम करता है इलेक्ट्रोलाइट्स युक्त पानी। खासकर यह उन लोगों के लिए बेहद जरूरी है, जो शारीरिक श्रम ज्यादा करते हैं। इलेक्ट्रोलाइट्स वाटर में मैग्नेशियम, सोडियम, पोटेशियम जैसे एनर्जी प्रदान करने वाले एलिमेंट्स होते हैं। ये सभी तत्व हमारे शरीर में पानी के संतुलन बनाए रखने में मदद करते हैं। थकान दूर करता है और ऊर्जा प्रदान करता है। इसके अलावा यह हमारे शरीर में जल संतुलन को बेहतर बनाता है। मांसपेशियों को भी सुदृढ़ करने में मददगात होता है।
इलेक्ट्रोलाइट्स वाटर को घर पर भी हम तैयार कर सकते हैं। उसके लिए नींबू, सेंधा नमक, शहद, भुना जीरा, पुदीना पाउडर आदि चीजों की जरूरत होती है।
इन सारी सामग्री को औसत मात्रा में एक ग्लास पानी में डालकर अच्छे से मिलाकर पीने से तुरंत लाभ मिलता है।
डिटॉक्स वाटर
डिटॉक्स वाटर प्राकृतिक तत्वों से तैयार किया जाता है। जो हमारे शरीर को हाइड्रेट कर हानिकारक टॉक्सिंस को बाहर निकालने में मदद करते हैं। इसे पीने से स्किन में ग्लो आने के साथ ही पाचन क्रिया भी बेहतर होती है। इसमें नींबू, अदरक, खीरा, ककड़ी, फलों के टुकड़े आदि शामिल किए जाते हैं, जो पाचन क्रिया को सुधारते हैं और त्वचा की चमक बढ़ाते हैं।
डिटॉक्स वाटर के डेली सेवन से पीने से हमारी बॉडी का इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है। इसे बनाने के लिए एक कांच की साफ बॉटल में पानी भर लें। फिर इस बॉटल में नींबू, तुलसी, पुदीने की पट्टियां, खीरा, फलों के टुकड़े, अदरक, कच्ची हल्दी आदि के छोटे छोटे टुकड़े करके डालें। 4 से 5 घंटे हो सके तो रात भर के लिए इसे फ्रिज में रख दें। अगले पूरा दिन इस पानी का ही सेवन करें।
साल्ट वाटर
साल्ट वॉटर हमारे शरीर के लिए बेहद लाभकारी माना गया है। नमक का पानी आयुर्वेदिक में भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। एक ग्लास गुनगुने पानी में रोजाना सुबह आधा चमक सेंधा नमक मिलाकर खाली पेट पीने से कब्ज की समस्या से निजात मिलती है। शरीर से टॉक्सिंस बाहर निकल जाते हैं। शरीर में सोडियम की कमी पूरी होती है। शरीर के भीतरी हिस्से में सूजन में आराम में की कमी को पूरा करता है। कील मुंहासों से भी निजात मिलती है।
यह पानी पाचन क्रिया को सुधारता है, एनर्जी और त्वचा की चमक बढ़ाता है। वजन नियंत्रित करने में मदद करता है।
इसके अलावा यह शरीर की ऊर्जा को तेज करता है। ध्यान रखने वाली बात ये है कि ज्यादा नमक शरीर के लिए हानिकारक भी हो सकता है। इसलिए साल्ट वाटर को दिनचर्या में शामिल करना फायदेमंद तो है लेकिन सीमित मात्रा में।
नॉर्मल वॉटर
नॉर्मल वॉटर हमारे शरीर के लिए एक एसेंशियल डाइट की तरह है। नॉर्मल वॉटर में ऐसे खनिज तत्व मौजूद होते हैं जो हमें दिन भर की थकान और मेहनत से जूझने की शक्ति प्रदान करते हैं।
नॉर्मल वॉटर पीने से शरीर के टॉक्सिंस बाहर निकलते हैं। चेहरे पर झाइयां, कील, मुंहासों आदि की समस्या से निजात मिलती है। बॉडी हाइड्रेट रहती है। पाचन क्रिया सही रहती है साथ ही स्किन में ग्लो आता है।
वेट लॉस में भी मददगार होता है। स्वास्थ लाभ पाने के लिए नॉर्मल वॉटर को पीने का भी अपना एक सलीका है। हमेशा पानी को एक सांस में नहीं पीना चाहिए। बल्कि घूंट- घूंट कर धीरे धीरे पीना चाहिए। कभी भी खाना खाने के तुरंत बाद ज्यादा पानी नहीं पीना चाहिए। इससे पाचन क्रिया पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। डेली सुबह उठकर खाली पेट 2 से 3 ग्लास पानी जरूर पीना चाहिए। इससे पाचनतंत्र बेहतर होने के साथ त्वचा भी चमकदार और खिली-खिली रहती है।
पानी एक है लेकिन इसमें बदलाव कर आप अपनी सेहत और सुंदरता का ध्यान रख सकते हैं। बस ध्यान ये रखना है कि आपके शरीर को किस तरह के पानी की आवश्यकता है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!