हिमाचल प्रदेश में बड़ा हादसा! HRTC बस सीधा खाई में जा गिरी; महिलाओं सहित 5 की मौत, 20 घायल

Himachal Pradesh HRTC Bus Accident: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से एक बड़े हादसे होने की खबर सामने आयी है। आज बृहस्पतिवार को मंडी जिले के सरकाघाट के मसरेन में HRTC बड़े बस हादसे में 5 लोगों की जान चली गयी है।

Priya Singh Bisen
Published on: 24 July 2025 12:33 PM IST (Updated on: 24 July 2025 12:45 PM IST)
Himachal Pradesh HRTC Bus Accident
X

Himachal Pradesh HRTC Bus Accident

Himachal Pradesh HRTC Bus Accident: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से एक बड़े हादसे होने की खबर सामने आयी है। आज बृहस्पतिवार को मंडी जिले के सरकाघाट के मसरेन में HRTC बड़े बस हादसे में 5 लोगों की जान चली गयी है। इस बस हादसे में 3 महिलाएं और 2 पुरुषों की मौत की पुष्टि DSP सरकाघाट संजीव गौतम ने की है। इसके अलावा लगभग 20 लोग इस हादसे में बुरी तरह से घायल हुए हैं, जिनका इलाज सरकाघाट अस्पताल में चल रहा है। वहीं, कुछ लोगों को हायर अस्पताल में रेफर किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, HRTC की बस जमण गुलू से सरकाघाट के लिए जा रही थी। इस दौरान आज सुबह 9 बजकर 50 मिनट पर यह बस जब मसेरन के तारंग्ला से गुजर रही थी तभी मोड़ से सीधे नीचे खाई में जा गिरी। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान DSP सरकाघाट संजीव गौतम अपनी टीम लेकर घटनास्थल पर पहुंचे।

हादसे पर सुखविंदर सिंह सुक्खू का ट्वीट

इस हादसे पर हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ट्वीट कर लोगों की मौत पर दुःख जताया है और साथ ही घायलों को तत्काल अस्पताल पहुँचाने और उपचार दिलाने के लिए ज़िला प्रशासन को आदेश जारी किया है।

उन्होंने लिखा, "दुःख की इस घड़ी में, मैं दिवंगत जनों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए, शोक-संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएँ व्यक्त करता हूँ। साथ ही, सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।"

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, हादसे में अत बक 5 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा, 20 लोग घायल हैं, जिन्हें सरकाघाट अस्पताल में भर्ती किया गया है। महत्वपूर्ण बात है कि ड्राईवर की हालत भी बेहद गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल, हादसे के पीछे का कारण पता नहीं चल पाया है।

बता दे, बस में ज्यादातर महिलाएं बैठी थीं और घायलों में भी 15 से अधिक महिलाएं ही हैं। घटना के दौरान लोगों ने घायलों को मौके से निकाला गया और फिर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।

1 / 5
Your Score0/ 5
Priya Singh Bisen

Priya Singh Bisen

Mail ID - [email protected]

Content Writer

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!