Weather Update Today: भारत के इन प्रदेशों में 3 दिनों तक उमस... इन राज्यों में 7 दिनों तक भारी वर्षा का अलर्ट जारी

Weather Update Today: आज 20 अगस्त को पूरे देश में मॉनसून सक्रिय है। दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में उमस भरी गर्मी से लोग त्रस्त हो गए हैं, हालांकि आने वाले दिनों में राहत मिलने की पूरी उम्मीद है।

Priya Singh Bisen
Published on: 20 Aug 2025 6:20 AM IST (Updated on: 20 Aug 2025 6:20 AM IST)
Weather Update Today 20 august
X

Weather Update Today 20 august

Weather Update Today: इस वक़्त पूरे देश में मॉनसून का का रूप देखा जा रहा है। दक्षिण भारत में कई राज्यों में जमकर भारी वर्षा हो रही है जिनमें महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना, तमिलनाडु और उत्तराखंड शमील हैं। वहीं दिल्ली-NCR, यूपी, बिहार में वर्षा न होने के कारण गर्मी बढ़ गई है। इन प्रदेशों में पिछले दो-तीन दिनों से लोग तेज़ धुप निकलने के कारण गर्मी का सामना का रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रायद्वीपीय और मध्य भारत में मॉनसून सक्रिय होने के कारण आने वाले दो-तीन दिनों में भारी वर्षा होने की संभावना है।

दिल्ली-NCR में आज का मौसम?

भारत मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में एक-दो डिग्री सेल्सियस का परिवर्तन देखा गया है। वहीं आज राजधानी में आसमान आंशिक रूप से बादल लगे रहेंगे। हल्की बूदा-बांदी हो सकती है। जबकि आज बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक-दो डिग्री घट सकता है। वहीं फिलहाल मौसम का यह दौर 22 अगस्त तक बना रह सकता है। आने वाले तीन दिनों में गर्मी से राहत मिलने की संभावना फिलहाल काफी कम हैं।

उत्तर प्रदेश में उमस भरी गर्मी से त्रस्त आमजन

उत्तर प्रदेश में इस वक़्त भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। आमजन इस गर्मी से कुछ ही दिनों में भयंकर रूप से परेशान हो गयी है। बीते सोमवार को एक-दो जिले को छोड़कर कही भी वर्षा नहीं हुई है। ज्यादातर जिलों में तापमान 35℃ तक बना रह सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, तो प्रदेशवासियों को अभी लगभग 3 दिन इस गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नज़र नहीं आ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, 23 अगस्त के बाद के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है।

बिहार में भी गर्मी का प्रकोप जारी

बिहार में राजधानी पटना सहित कई जिलों के लोग भयंकर गर्मी की मार झेल रहे हैं। आज राज्य के ज़्यादातर जिलों में तेज धूप ने लोगों को खूब परेशान किया। हालांकि रात के वक़्त एक-दो जिलों में कुछ आंशिक रूप से वर्षा हुई, लेकिन हल्की वर्षा के बाद उमस और ज्यादा बढ़ गई। भारत मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले 3 दिनों तक आमजनों को उमस भरी गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है। वहीं, 22 अगस्त के बाद तक राज्य में भारी वर्षा संभावना जताई जा रही है।

उत्तराखंड में आज का मौसम कैसा रहेगा ?

उत्तराखंड में लगातार बादल आफत बनकर बरस रहे हैं। पिछले 2 दिनों से वर्षा में कुछ कमी दर्ज की गई है। आज देहरादून सहित कई जिलों में हल्की धूप भी निकली। लेकिन अब मौसम विभाग ने 23 से 25 अगस्त को राज्य में भारी वर्षा की संभावना व्यक्त की है। पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और सड़कों के अवरुद्ध होने का संकट फिलहाल बना हुआ है।

महाराष्ट्र में भारी वर्षा की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक, मुंबई, कोंकण और मध्य महाराष्ट्र में 19 से 20 अगस्त को अत्यधिक भारी वर्षा होने की प्रबल संभावना बनी हुई है। जबकि सौराष्ट्र और कच्छ में 19 से 21 अगस्त तक भारी वर्षा की संभावना है। IMD ने फसलों में जलभराव की भी चिंता जताई है, किसानों को खेतों से अतिरिक्त पानी निकालने की सलाह दी है।

पूर्वी भारत में 7 दिनों तक भारी वर्षा की चेतावनी

भारत मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले 7 दिनों तक असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश में बहुत भारी वर्षा की हो सकती है।

1 / 6
Your Score0/ 6
Priya Singh Bisen

Priya Singh Bisen

Content Writer

Content Writer

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!