TRENDING TAGS :
Aaj ka Mausam Kaisa Rahega : उत्तर भारत में बदला मौसमस आंधी-बारिश से राहत, तेज हवाओं और भारी बारिश का अलर्ट
Aaj ka Mausam Kaisa Rahega :आज दिल्ली-एनसीआर, यूपी और बिहार में मौसम में बदलाव देखा जाएगा। दिल्ली में हल्की बारिश और धूल भरी आंधी की संभावना है, तापमान 38°C तक रह सकता है। यूपी में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। बिहार में भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट है।
Aaj Ka Mausam
Aaj ka Mausam 103 May 2025 : दिल्ली-एनसीआर और पूरे उत्तर भारत में मौसम में बदलाव आ चुका है। कई राज्यों में आंधी-बारिश के बाद गर्मी से राहत मिली है। इस बीच, मौसम विभाग ने कल के लिए मौसम पूर्वानुमान जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि कल देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम में बदलाव रहेगा।
वहीं, देश के सबसे बड़े यूपी की बात करें तो कुछ स्थानों पर बारिश/गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। राज्य में तेज हवाएँ (25-35 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार) चलने की संभावना है। राज्य में अलग-अलग स्थानों पर बिजली चमकने/तेज हवाएँ (40-50 की रफ़्तार से 60 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार) के साथ गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
मौसम विज्ञान विभाग लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि आज यानी शनिवार को सूबे की राजधानी लखनऊ (Lucknow Ka Mausam) और आस-पास के क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे तथा गरज के साथ छींटे पड़ने/बूंदाबांदी की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 34 डिग्री और 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
दिल्ली-NCR में कैसा रेहगा मौसम
दिल्ली-एनसीआर में मौसम आंशिक रूप से बादल छाए रहने और धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 38°C और न्यूनतम 26°C रह सकता है। हवा की गति 15-25 किमी प्रति घंटा होगी, जिससे गर्मी में कुछ राहत मिलेगी। आईएमडी ने येलो अलर्ट जारी किया है और लोगों को तेज हवाओं से सतर्क रहने की सलाह दी है।
बिहार में कैसा रहेगा मौसम
बिहार में कल भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। बंगाल की खाड़ी से नमी वाली हवाओं के प्रभाव से पटना, गया और अन्य जिलों में गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 32°C और न्यूनतम 23°C रहेगा। ओलावृष्टि की भी संभावना है, और लोगों को घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!