अगर ‘हमलावर’ मुसलमान होते तो..., फतेहपुर मंदिर-मकबरा विवाद पर AIMIM चीफ ओवैसी का हमला

AIMIM Chief on Temple Tomb Dispute: मंदिर-मकबरा विवाद में करारा तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि अगर मुसलमान हमलावर होते तो फिर सोचिए क्या होता।

Shishumanjali kharwar
Published on: 12 Aug 2025 3:44 PM IST
AIMIM Chief on Temple Tomb Dispute
X

AIMIM Chief on Temple Tomb Dispute

AIMIM Chief on Temple Tomb Dispute: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जनपद में बीते सोमवार को हिंदू संगठन के सदस्यों द्वारा मकबरे को मंदिर बताते हुए पूजन करने की अनुमति मांगी और विरोध प्रदर्शन किया। जिसके बाद वहां पर तनाव की स्थिति बनी हुई है। वहीं अब इस मामले पर मामले को लेकर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुदीन ओवैसी ने भाजपा पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि पूरे देश में भाजपा ने नफरत का माहौल बना दिया है। उत्तर प्रदेश में मुस्लिमों से जुड़े किसी ऐतिहासिक स्थल पर दावा करने की छूट दे दी गयी है। राज्य में यह सब कुछ पुलिस के संरक्षण में ही हो रहा है और पुलिस कुछ भी नहीं कर रही है। फतेहपुर मंदिर-मकबरा विवाद में करारा तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि अगर मुसलमान हमलावर होते तो फिर सोचिए क्या होता। यह मुसलमानों को दबाने और उनके खिलाफ नफरत पैदा करने की कोशिश का ही नमूना है। ऐसा लग रहा है जैसे साल 1992 लौट आया हो।

एआईएमआईएम अध्यक्ष ने कहा कि कानून का उपयोग राजनीतिक विचारधारा और धर्म के इशारे पर यह सब किया जा रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार हिंदू संगठनों का दावा है कि फतेहपुर में ‘ठाकुर जी’ के प्राचीन मंदिर को तोड़कर नवाब अबू समद का मकबरा बनवाया गया था। बीते दिनों हिंदू संगठनों के सदियों पुराने इस मकबरे पर हुए विरोध प्रदर्शन के बाद जनपद में सुरक्षा-व्यवस्था बढ़ा दी गयी है।

जानें पूरा मामला

बीते सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के जिला इकाई के अध्यख मुखलाल पाल ने बड़ी संख्या में लोगों को सदियों पुराने मकबरे पर पहुंचने की अपील की थी और आरती और पूजन करने के लिए आगे बढ़ गये। मुखलाल पाल का दावा है यहां पूर्व में ‘ठाकुर जी’ का मंदिर था। जिसे बाद में आक्रमणकारियों ने मकबरे में तब्दील कर दिया। जब यह खबर दूसरे पक्ष के लोगों को हुई तो वहां भारी संख्या भीड़ पहुंच गयी। जिसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गयी।

जानकारी होने पर डीएम, एसपी समेत बड़ी संख्या पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गयी। पुलिस और आला अधिकारियों ने लोगों को समझा-बुझाकर अलग-अलग किया। हालांकि इस दौरान भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हल्का पुलिस बल भी प्रयोग करना पड़ा। इसके साथ ही शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए मौके पर पुलिस बल की तैनाती की गयी है। जिला प्रशासन ने परिसर को सील कर दिया है।

1 / 6
Your Score0/ 6
Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!