फतेहपुर में मंदिर-मकबरा विवाद: कांग्रेस ने की कार्रवाई की मांग, भाजपा नेता पर उठे सवाल

Fatehpur News: फतेहपुर में मंदिर और मकबरे को लेकर बढ़े विवाद के बीच कांग्रेस ने मजार पर भगवा झंडा फहराने और तोड़फोड़ करने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।

Ramchandra Saini
Published on: 12 Aug 2025 1:02 PM IST (Updated on: 12 Aug 2025 1:06 PM IST)
फतेहपुर में मंदिर-मकबरा विवाद: कांग्रेस ने की कार्रवाई की मांग, भाजपा नेता पर उठे सवाल
X

Fatehpur News

Fatehpur News: फतेहपुर में मकबरे को मंदिर होने का दावा करने के मामले में मंगलवार के दिन मकबरे के मुतवल्ली अबू हुर्रा और अन्य मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा जिलाधिकारी को ज्ञापन देना प्रस्तावित था, लेकिन अब यह कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया है।वहीं, इस मामले में कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी के नेतृत्व में मंगलवार को जिलाधिकारी से मिलकर ज्ञापन सौंपा गया। कांग्रेस ने मकबरे पर चढ़कर भगवा ध्वज फहराने और मजार पर तोड़फोड़ करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

जिला प्रशासन ने विवादित स्थल पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 300 पुलिसकर्मी, दो प्लाटून पीएसी, 6 एएसपी और तीन डीएसपी तैनात किए हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल द्वारा रविवार के दिन एक वीडियो वायरल कर भीड़ एकत्रित की गई थी। इसके बाद, भीड़ के रूप में पहुंचे लोगों ने मकबरे पर भगवा ध्वज फहराया और मजार पर तोड़फोड़ की। इस घटना के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

चौकी प्रभारी आबूनगर, विनीत कुमार उपाध्याय की तहरीर पर 10 नामजद और 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, लेकिन भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसको लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

हालांकि, भाजपा जिलाध्यक्ष ने विवाद बढ़ने पर सोमवार की शाम एक वीडियो जारी कर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की थी। सवाल यह उठता है कि पूरे मामले की अगुवाई करने वाले भाजपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ अब तक मुकदमा क्यों नहीं दर्ज किया गया। पुलिस विभाग का कोई भी अधिकारी इस पर कुछ बोलने को तैयार नहीं है।जिला प्रशासन ने मजार के टूटे हुए हिस्से की मरम्मत रात में ही करवा दी है। विवादित स्थल पर किसी भी बाहरी व्यक्ति के आने-जाने पर रोक लगा दी गई है और निगरानी के लिए तीन ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है।

1 / 7
Your Score0/ 7
Shalini singh

Shalini singh

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!