फतेहपुर में मकबरा बनाम मंदिर का बढ़ा विवाद, बैरिकेडिंग तोड़ पूजा करने पहुंची भीड़, दूसरे पक्ष ने किया विरोध

Fatehpur News: सोमवार सुबह विवादित स्थल पर हिंदू और मुस्लिम पक्ष के लगभग चार हजार से ज्यादा लोग पहुंच गये और विवाद होने लगा।

Shishumanjali kharwar
Published on: 11 Aug 2025 2:57 PM IST
Fatehpur News
X

Fatehpur News

Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जनपद में मकबरा बनाम मंदिर के मामले ने तूल पकड़ लिया है। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष के आह्वान पर सोमवार को भारी संख्या में लोग पहुंच गये। लोग बैरिकेडिंग को तोड़कर विवादित स्थल में प्रवेश करने की कोशिश करने लगे। जिसके बाद मौके पर दूसरे पक्ष के लोग भी पहुंच गये। घटना की जानकारी होने पर पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों के लोगों को समझाकर अलग किया। डीएम और एसपी भी घटनास्थल पर पहुंचे। फिलहाल मामला शांत हो गया है। लेकिन दोनों पक्षों के लोग वहां पर मौजूद रहे। शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात की गयी है। वहीं डीएम और एसपी ने भी दोनों पक्षों के लोगों से बातचीत की।

झगड़े पर अमादा थे दोनों पक्ष के लोग

सोमवार सुबह विवादित स्थल पर हिंदू और मुस्लिम पक्ष के लगभग चार हजार से ज्यादा लोग पहुंच गये और विवाद होने लगा। वहीं इतनी बड़ी संख्या में लोगों के एकत्रित होने के बाद पुलिस भी पहुंची और दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश करती रही। वहीं भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा। जिसके बाद मौके पर तनाव की स्थिति बन गयी। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस और आला अफसरों ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर अलग-अलग किया। लेकिन इसके बाद भी भारी संख्या में लोग मौके पर खड़े रहे।

उल्लेखनीय है कि भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने सोमवार को विवादित स्थल पर पहुंचकर पूजा करने की अपील की थी। जिसके बाद बड़ी संख्या में हिंदू पक्ष के लोग डाक बंगला के पास लगी बैरिकेडिंग को तोड़कर विवादित स्थल के अंदर घुस गये। आरोप लगाया जा रहा है कि लोगों पर स्थल पर तोड़फोड़ भी की। हालांकि हिंदू पक्ष के लोग इन आरोपों का खंडन कर रहे हैं। पुलिस को पहले से ही इस बारे में जानकारी थी इसलिए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल पहुंच गयी और तनावपूर्ण स्थिति पर जल्द ही काबू पा लिया। हालांकि भीड़ को तीतर-बितर करने में पुलिस को भी मशक्कत करनी पड़ी। शांति व्यवस्था कायम रखने के मकसद से मकबरे के पास बैरिकेडिंग बनायी गयी है।

जानें पूरा मामला

जिले के मठ मंदिर संरक्षण समिति ने आबूनगर रेडइया स्थित मकबरा स्थल को ठाकुरद्वारा मंदिर बता उसके सुंदरीकरण और विस्तारीकरण के लिए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा था। ज्ञापन देने वालों में भाजपा नेता शामिल थे। संरक्षण समिति ने सोमवार को लोगों से एकत्रित होकर मकबरा पहुंचने की अपील की थी। उधर, बीते नौ अगस्त को राष्ट्रीय ओलमा कौंसिल के राष्ट्रीय महासचिव तलहा आमिर ने भी जिलाधिकारी को पत्र भेजा था। जिसमें यह कहा गया था कि जिस स्थल को मठ मंदिर संरक्षण समिति मंदिर करार दे रही है। अभिलेखों में वह मकबरा मंगी और उसकी आधिकारिक मुतवल्ली के रुप में मोहम्मद अनीश का नाम दर्ज है।

1 / 9
Your Score0/ 9
Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!