TRENDING TAGS :
चुनावी रणभूमि में उतरे अखिलेश यादव, बिहार में सपा का बजा बिगुल, महागठबंधन के लिए दिखायेंगे दम
Akhilesh Yadav Bihar Rally: बिहार चुनाव में सियासी पारा चढ़ा हुआ है। आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बड़ी रैली करेंगे।
Akhilesh Yadav Bihar Rally: बिहार में चुनाव को लेकर माहौल गरमाया हुआ है। सभी राजनीतिक पार्टियां ताबड़तोड़ जनसभाएं और रैलियां कर रही हैं। इस बीच आज उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी चुनावी रणभूमि में अपनी आवाज बुलंद करने वाले हैं। आज शुक्रवार से अखिलेश यादव महागठबंधन के लिए अपनी पहली बड़ी रैली करने जा रहे हैं।
धमदाहा बनेगा अखिलेश की आवाज का गवाह
आज दोपहर 12 बजे से पूर्णिया के धमदाहा के मां कामाख्या स्थान भवानीपुर-मजरा में अखिलेश यादव की जनसभा शुरू होगी। मंच तैयार है, समर्थक जोश में हैं और हर तरफ ‘महागठबंधन जिंदाबाद’ के नारे गूंज रहे हैं। अखिलेश यादव इस रैली में महागठबंधन प्रत्याशी संतोष कुशवाहा के समर्थन में जनता से वोट की अपील करेंगे।
इस सभा को सपा और महागठबंधन दोनों के लिए शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है। अखिलेश की कोशिश है कि इस रैली के जरिए धमदाहा और आसपास के इलाकों में चुनावी माहौल को अपने पक्ष में मोड़ा जाए।
बेरोजगारी, महंगाई और किसान होंगे केंद्र में
अखिलेश यादव की पहचान हमेशा मुद्दों की राजनीति करने वाले नेता के रूप में रही है। मंच से उम्मीद की जा रही है कि वे केंद्र और राज्य सरकार पर तीखे प्रहार करेंगे।
उनके निशाने पर होंगे – बढ़ती महंगाई, घटते रोजगार के अवसर, और किसानों की परेशानियां।
इसके साथ ही वे स्थानीय विधायक की नाकामियों को गिनाते हुए महागठबंधन प्रत्याशी को जनता का “अपना उम्मीदवार” बताने का प्रयास करेंगे।
MY समीकरण पर टिकी बड़ी उम्मीद
धमदाहा का सामाजिक समीकरण चुनावी दिशा तय करने में बड़ा रोल निभाता है। यहां करीब 35 प्रतिशत मुस्लिम-यादव (MY) मतदाता हैं। सपा प्रमुख का मुख्य लक्ष्य इन्हीं वोटों को एकजुट करना है। साथ ही, अखिलेश यादव SC-ST समुदाय के मतदाताओं को भी साधने की कोशिश करेंगे ताकि संतोष कुशवाहा के समर्थन में व्यापक जनसमर्थन खड़ा हो सके।
सुरक्षा में कोई चूक नहीं
सभा स्थल के चारों ओर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। ट्रैफिक और जाम की समस्या न बने, इसके लिए प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं। भारी पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की तैनाती के साथ पूरा इलाका चुनावी माहौल में तब्दील हो चुका है।
अखिलेश यादव के बिहार दौरे का पूरा शेड्यूल
अखिलेश यादव का बिहार दौरा 5 नवंबर तक जारी रहेगा। इस दौरान वे पूर्णिया से लेकर भागलपुर तक 20 से अधिक जनसभाएं करेंगे। आज धमदाहा के बाद वे मधुबनी के बबूराही और दरभंगा के बहादुरपुर में भी जनता से संवाद करेंगे। आने वाले दिनों में उनका काफिला समस्तीपुर, सीतामढ़ी, सिवान, गया, नवादा और भागलपुर तक जाएगा।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!



