Axiom 4 Launch: आज रचेगा इतिहास! भारत का बेटा शुभांशु शुक्ला छू लेंगे आसमां, भरेंगे ISS के लिए उड़ान

Axiom 4 Launch Shubhanshu Shukla: आज भारत के शुभांशु शुक्ला Axiom-4 मिशन के तहत ISS के लिए उड़ान भरेंगे। आइये जानते हैं क्यों खास है ये मिशन और कैसे देख सकते हैं लाइव लॉन्च...

Gausiya Bano
Published on: 25 Jun 2025 9:55 AM IST (Updated on: 25 Jun 2025 10:16 AM IST)
Axiom 4 Launch  Shubhanshu Shukla
X

Axiom 4 Launch Shubhanshu Shukla

Axiom 4 Launch Shubhanshu Shukla: आज (25 जून) का दिन, भारत के लिए अंतरिक्ष में एक नया इतिहास रचने जा रहा है। भारत के अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला आज दोपहर 12:01 बजे (भारतीय समयानुसार) फ्लोरिडा से एक्सिओम-4 मिशन के तहत अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) के लिए उड़ान भरेंगे। यह मिशन स्पेस-X के रॉकेट से लॉन्च होगा, जिसमें भारत के साथ-साथ पोलैंड, हंगरी और अमेरिका के कुल चार अंतरिक्ष यात्री शामिल हैं।

लंबे इंतजार के बाद अब जाकर यह लॉन्च सफल हो रहा है। पहले कई बार खराब मौसम और कुछ तकनीकी दिक्कतों के कारण इसकी लॉन्चिंग टाली जा चुकी थी, लेकिन अब सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और बस भारत इतिहास रचने के कुछ घंटे दूर है।


भारत के लिए खास है यह मिशन

यह मिशन भारत के लिए कई मायनों में बेहद महत्वपूर्ण है।

निजी अंतरिक्ष उड़ान में भारत की भागीदारी: यह चौथी बार है जब कोई निजी यात्री दल अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन के लिए उड़ान भर रहा है, और इसमें भारत की सक्रिय भागीदारी एक बड़ी उपलब्धि है।

शुभांशु शुक्ला: शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय बनेंगे। उनसे पहले केवल राकेश शर्मा ही अंतरिक्ष में गए थे। लेकिन, शुभांशु शुक्ला अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पर पहुंचने वाले पहले भारतीय बनकर इतिहास रचेंगे।

वैज्ञानिक प्रयोगों का मंच: शुभांशु शुक्ला लगभग दो हफ्तों तक ISS में रहेंगे और इस दौरान कई महत्वपूर्ण वैज्ञानिक प्रयोग करेंगे। यह भारत के लिए अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में नए दरवाजे खोलेगा।

एक नई शुरुआत: यह मिशन भारत के लिए अंतरिक्ष क्षेत्र में एक ऐतिहासिक अवसर है, जो भविष्य की अंतरिक्ष परियोजनाओं और निजी क्षेत्र की भागीदारी के लिए नई दिशा तय करेगा।

मिशन के ऐतिहासिक लॉन्च को कैसे देखें?

एक्सिओम-4 मिशन की लॉन्चिंग को आप घर पर बैठकर लाइव देख सकते हैं। इसकी लाइव स्ट्रीमिंग नासा की वेबसाइट, स्पेस-X की वेबसाइट और एक्स पर @SpaceX अकाउंट पर मौजूद होगी। लॉन्च से करीब दो घंटे पहले लाइव प्रसारण शुरू हो जाएगा। अगर सब कुछ योजना के अनुसार रहा, तो यह मिशन 26 जून की सुबह लगभग 07:00 बजे अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन से सफलतापूर्वक जुड़ जाएगा।

1 / 8
Your Score0/ 8
Gausiya Bano

Gausiya Bano

Mail ID - [email protected]

मैं गौसिया बानो आज से न्यूजट्रैक में कार्यरत हूं। माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हूं। पत्रकारिता में 2.5 साल का अनुभव है। इससे पहले दैनिक भास्कर, न्यूजबाइट्स और राजस्थान पत्रिका में काम कर चुकी हूँ।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!