TRENDING TAGS :
भारी बारिश और बाढ़ का कहर: कई राज्यों में स्कूल बंद, जनजीवन अस्त-व्यस्त
भारी बारिश और बाढ़ के चलते पंजाब, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड व हिमाचल में स्कूल बंद।
School Closed: भारत के कई हिस्सों में मानसूनी बारिश ने एक बार फिर कहर बरपाना शुरू कर दिया है। देश के उत्तर और उत्तर-पश्चिमी राज्यों में हो रही मूसलधार बारिश के चलते कई क्षेत्रों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। पंजाब, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और अन्य पहाड़ी राज्यों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इस संकट की घड़ी में बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संबंधित राज्य सरकारों ने स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों को 2 और 3 सितम्बर बंद रखने का फैसला किया है। प्रशासनिक एजेंसियां अलर्ट पर हैं और स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी जा रही है।
पंजाब में स्कूल 3 सितंबर तक बंद
पंजाब के विभिन्न जिलों में लगातार हो रही बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए राज्य सरकार ने सभी सरकारी, निजी और सहायता प्राप्त स्कूलों को 2 और 3 सितंबर तक बंद रखने का आदेश दिया है।
जम्मू-कश्मीर: भूस्खलन का खतरा
जम्मू संभाग और आसपास के क्षेत्रों में लगातार बारिश के चलते भूस्खलन की आशंका बढ़ गई है। प्रशासन ने 2 सितंबर को सभी स्कूलों को बंद रखने का निर्णय लिया। लोगों को पहाड़ी इलाकों की यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।
उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में स्कूल बंद
नैनीताल, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर समेत कई जिलों में 1 से 12वीं तक के स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र आज बंद रखे गए हैं। कई स्थानों पर सड़कों पर मलबा और जलभराव के कारण आवाजाही में कठिनाई हो रही है।
हिमाचल प्रदेश: शिक्षा संस्थानों पर ताले
शिमला, सोलन, कांगड़ा और सिरमौर जैसे जिलों में भारी बारिश के चलते स्कूल और कॉलेजों को एक दिन के लिए बंद रखा गया है। कुछ इलाकों में जलप्रपातों और नदियों का पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे स्थानीय प्रशासन अलर्ट पर है। भारतीय मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए पंजाब, हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। स्थानीय प्रशासन को आपदा प्रबंधन की तैयारियाँ तेज़ करने के निर्देश दिए गए हैं।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!