TRENDING TAGS :
Aaj Ka Mausam: भारत में मौसम का 'महा-उथलपुथल'! कहीं 'आग' बरसेगी, तेज हवा का कहर, IMD का 'डबल अलर्ट' जारी, जानें आपके शहर का हाल
IMD Weather Alert: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 12 से 14 जून के बीच के लिए मौसम की चेतावनी जारी किया है, जिसमें भारी वर्षा, आंधी-तूफान और हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है।
IMD Weather Alert
IMD Weather Alert: भारत में मौसम का मिजाज इन दिनों काफी असाधारण बना हुआ है। जहां एक तरफ देश के उत्तर-पश्चिमी भाग में भीषण गर्मी का कहर हैं, वहीं पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में मानसून ने दस्तक दे चुका है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 12 से 14 जून के बीच के लिए मौसम की चेतावनी जारी किया है, जिसमें भारी वर्षा, आंधी-तूफान और हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है।
पूर्वोत्तर और मध्य भारत में भारी वर्षा की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में आने वाले चार से पांच दिनों में हल्की से मध्यम बरसात के आसार हैं। ओडिशा में 12 जून तक बरसात होने की आशंका है। छत्तीसगढ़ और गंगीय पश्चिम बंगाल में 12 जून को वर्षा होने के आसार हैं। बिहार और झारखंड में 12 से 14 जून तक गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ वर्षा हो सकती है। इन क्षेत्रों में हवाएं 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं, जिससे आमजन प्रभावित हो सकता है।
बिहार और विदर्भ में आंधी का संकट
बिहार और महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में 12 जून को 50 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की आशंका है। इससे पेड़ों और बिजली के खंभों के गिरने का खतरा भी बना हुआ है। किसानों और आमजन लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
उत्तर-पश्चिम भारत में वर्षा की आशंका
उत्तराखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 14 जून के बीच वर्षा होने की आशंका जताई जा रही है। 13-14 जून को हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बरसात हो सकती है। 14 जून को पंजाब में भी मौसम में बदलाव देखा जा सकता है। इन इलाकों में तेज हवाएं और बिजली की गड़गड़ाहट के साथ बरसात होने की आशंका है। वहीं, पश्चिमी राजस्थान में भी धूल भरी आंधियां चल सकती हैं।
दक्षिण भारत में भारी वर्षा का अलर्ट
महाराष्ट्र और गोवा में मानसून की सक्रियता के कारण भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इससे कुछ क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बन सकती है।
उत्तर भारत में हीटवेव का अलर्ट जारी
IMD के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में अगले तीन दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी देखि जा सकती है। राजस्थान के श्रीगंगानगर में पारा 47.4°C तक पहुंच गया है। बीकानेर, बाड़मेर, चूरू, फलोदी, जैसलमेर और कोटा में भी पारा 45°C के पार पहुंच चुका है। दिल्ली-NCR में भी ज्यादातर पारा 44°C तक जा सकता है और 20-30 किमी/घंटा की रफ्तार से गर्म हवाएं चल सकती हैं। हालांकि, 13 जून के बाद यहां बादल छाने और हल्की वर्षा की आशंका है जिससे थोड़ी राहत मिल सकती है।
आने वाले कुछ ही दिनों में देश के कई हिस्सों में मौसम में तेजी से बदलाव देखने मिलेगा। जहां कुछ राज्यों में भारी वर्षा से राहत मिल सकती है, तो वहीं उत्तर भारत के लोग भीषण गर्मी की मार से बेहाल रहेंगे। आम जनता से अपील की गई है कि वे मौसम विभाग की सलाहों का पालन सख्ती से करें और ज़रूरी सावधानियां बरतें।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!