गर्मी हुई ‘प्रचंड’! आसमानी कहर से जनजीवन बेहाल, पारा 45 के पार, कब मिलेगी राहत

UP Aaj Ka Mausam: मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड में गर्मी को प्रचंड रूप बरकरार रहेगा। हालांकि पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जनपदों में मौसम जरूर नरमी दिखाएगा।

Shishumanjali kharwar
Published on: 11 Jun 2025 1:04 PM IST
up weather today
X

up weather today 

UP Aaj Ka Mausam: उत्तर प्रदेश में इन दिनों हर तरफ आग बरसने जैसा मौसम बना हुआ है। सुबह से लेकर शाम तक झुलसा देने वाली प्रचंड गर्मी से जनजीवन बेहाल है। आलम यह है कि लोग ही नहीं मौसम के सितम से पशु-पक्षी भी कराह रहे हैं। राजधानी लखनऊ में मंगलवार की तरह बुधवार को भी सुबह तेज चटख धूप निकली। जैसे-जैसे दिन चढ़ने लगा। वैसे-वैसे गर्मी का पारा भी बढ़ने लगा और खून सूखा देने वाली गर्मी का एहसास होने लगा।

मंगलवार को यूपी के झांसी जनपद का तापमान 46 डिग्री के पार पहुंच गया। वहीं राज्य के एक दर्जन से ज्यादा ऐसे शहर रहे जहां तापमान 43 डिग्री का आंकड़ा पार कर गया। वहीं बुधवार को भी तापमान में बढ़ोत्तरी जारी रहेगी। धूप के साथ ही लू ने लोगों को घर से बाहर निकलना मुश्किल कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार अभी हालात में सुधार की उम्मीद नहीं हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड में गर्मी को प्रचंड रूप बरकरार रहेगा। हालांकि पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जनपदों में मौसम जरूर नरमी दिखाएगा। ईस्ट यूपी में मंगलवार की तुलना में बुधवार को मौसम थोड़ा बेहतर हो सकता है।

स्वास्थ्य विभाग ने किया अलर्ट

उत्तर प्रदेश के हीटवेव की चेतावनी के बाद स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क हो गया है। स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने सभी चिकित्सालयों के अधीक्षकों को यह निर्देश दिया है कि हीटवेव के मरीजों के लिए कूलिंग वार्ड तैयार रखा जाए। साथ ही उनके उपचार संबंधी सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाएं। चिकित्सालयों में जांच और दवा की पूरी व्यवस्था की जाए। अन्य वार्डों में भी कूलर, पंखे और एसी को संचालित किया जाए। विद्युत आपूर्ति में बाधा होने की स्थिति में जनरेटर सुविधा दी जाए।

बुंदेलखंड के 17 जनपदों में लू की चेतावनी

मौसम विभाग ने बुधवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड के 17 जनपदों में लू चलने की चेतावनी जारी की है। इनमें बांदा, कानपुर देहात, अलीगढ़, मथुरा, चित्रकूट, हाथरस, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, एटा, आगरा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, ललितपुर, महोबा और झांसी शामिल हैं।

1 / 5
Your Score0/ 5
Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

Mail ID [email protected]

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!