TRENDING TAGS :
भारत करने जा रहा सबसे 'मारक' मिसाइल का टेस्ट, पाक-चीन की बढ़ी धड़कन, अमेरिका परेशान
भारत 30 अक्टूबर से 1 नवंबर 2025 के बीच बंगाल की खाड़ी में एक सामरिक मिसाइल का परीक्षण करने जा रहा है। यह परीक्षण देश की रणनीतिक मारक क्षमता को और मजबूत करेगा। इसके लिए नो-फ्लाई ज़ोन घोषित किया गया है।
भारत अपनी मिसाइल शक्ति को लगातार परख और मजबूत कर रहा है। इसी कड़ी में भारत 30 अक्टूबर से 1 नवंबर 2025 के बीच एक और रणनीतिक मिसाइल परीक्षण करने जा रहा है। इसके लिए NOTAM (नोटिस टू एयरमेन) जारी कर दिया गया है। यह परीक्षण बंगाल की खाड़ी क्षेत्र में किया जाएगा।
NOTAM के अनुसार, यह प्रतिबंध 30 अक्टूबर सुबह 9 बजे से 1 नवंबर दोपहर 1 बजे (IST) तक लागू रहेगा। इस दौरान लगभग 155 किलोमीटर का क्षेत्र "नो-फ्लाई ज़ोन" घोषित किया गया है, जहां किसी भी विमान को उड़ान की अनुमति नहीं होगी।
मिसाइल का नाम गुप्त, लेकिन रणनीतिक होगा असर
रक्षा मंत्रालय ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि किस मिसाइल का परीक्षण किया जाएगा, लेकिन संभावना है कि यह कोई लंबी दूरी की या सामरिक (strategic) मिसाइल हो सकती है। यह परीक्षण भारत की रणनीतिक मारक क्षमता को नई ऊंचाई देगा।
ऑपरेशन सिंदूर में मिसाइलों ने दिखाई ताकत
हाल ही में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ लंबी दूरी की मिसाइलों का प्रभावशाली उपयोग किया था। इन मिसाइलों ने दुश्मन के ठिकानों को सटीकता से निशाना बनाकर ध्वस्त किया। इससे भारत की रक्षा तैयारियों में मिसाइलों की अहम भूमिका एक बार फिर साबित हुई।
लगातार हो रहे परीक्षण, बढ़ रही ताकत
इससे पहले भारत ने 15-17 अक्टूबर और 24-25 सितंबर को भी बंगाल की खाड़ी में मिसाइल परीक्षण किए थे। यह परीक्षण अब्दुल कलाम द्वीप से किए गए थे। ये सभी परीक्षण भारत की आत्मनिर्भर रक्षा रणनीति और बढ़ती सैन्य ताकत का हिस्सा हैं।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!