TRENDING TAGS :
ट्रंप के टैरिफ वॉर पर भारत का बड़ा एक्शन, भारत ने ₹30000 करोड़ की बोइंग जेट डील पर लगाई रोक
अमेरिका द्वारा लगाए गए टैरिफ के चलते भारत ने 3.6 अरब डॉलर की बोइंग डील फिलहाल रोक दी है। लागत 50% बढ़ी है, जिससे डील पर पुनर्विचार किया जा रहा है। एयर इंडिया ने ड्रीमलाइनर भी भेजे हैं।
रूस से तेल खरीदने को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से भारत पर लगाये गए टैरिफ का असर अब रक्षा सौदों पर दिखने लगा है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भारत ने अमेरिका की बोइंग कंपनी के साथ होने वाली 3.6 अरब डॉलर के डिफेंस डील को ठंडे बस्ते में डाल दिया है।
यह डील छह Boeing P-8I समुद्री गश्ती विमानों की खरीद से जुड़ी थी। जिसे 2021 में अमेरिकी स्टेट डिपार्टमेंट ने 2.42 अरब डॉलर में मंजूरी दे दी थी। लेकिन बीते कुछ सालो से सप्लाई चेन में रुकावट, वैश्विक महंगाई और कुछ दिनों पहले अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए 25% टैरिफ के चलते डील की लागत में लगभग 50% का इजाफा हो गया है।
सूत्रों के अनुसार टैरिफ लागू होने के बाद से बोइंग को एयरक्राफ्ट निर्माण में उपयोग होने वाले कलपुर्जों की कीमतें काफी बढ़ गई हैं। इनमें भारत में बने हुये पुर्जे भी शामिल हैं। जो अब अमेरिकी टैरिफ के दायरे में आ गये हैं। इसकी वजब से बढ़ी हुई लागत का बोझ सीधे भारत सरकार पर आ पड़ा है।
कई रिपोर्ट्स में बताया गया है कि रक्षा मंत्रालय ने इस अधिग्रहण को अस्थायी रूप से रोक दिया है और अब डील को दोबारा रिव्यू किया जाएगा। इस रिव्यू में बढ़ती लागत, भू-राजनीतिक परिस्थितियां और भारत की रणनीतिक स्वायत्तता जैसे कारक अहम भूमिका निभायेंगे।
हालांकि, अब तक भारत सरकार की ओर से डील की स्थिति या रद्द किए जाने को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
Air India के ड्रीमलाइनर भेजे गये अमेरिका
वहीं, एयर इंडिया ने अपने Boeing 787-8 Dreamliner विमानों को अंदरूनी सुधार और अपग्रेड के लिए अमेरिका भेजना शुरू कर दिया है। एयर इंडिया के पास अभी 33 ड्रीमलाइनर हैं जिनमें 26 Boeing 787-8 और 7 Boeing 787-9 शामिल हैं।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!