TRENDING TAGS :
Amit Shah Birthday: गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर पीएम मोदी और भाजपा नेताओं ने दी ढेरों शुभकामनाएं
Amit Shah Birthday: गृह मंत्री अमित शाह को जन्मदिन पर पीएम मोदी, केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने उनके योगदान की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दीं और दीर्घायु की कामना की।
Amit Shah Birthday
Amit Shah Birthday: 23 अक्टूबर को गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर केंद्रीय मंत्रिमंडल के वरिष्ठ सदस्य, भाजपा पदाधिकारी और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री तक, सभी ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं। अमित शाह को उनके संगठनात्मक कौशल, नीतिगत निर्णयों और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण के लिए विशेष रूप से सराहा गया।
प्रधानमंत्री मोदी ने सराहा अमित शाह का समर्पण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर अमित शाह को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा:
"गृह मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। उन्हें अपने समर्पण और मेहनती स्वभाव के लिए व्यापक रूप से प्रशंसा मिली है। उन्होंने भारत की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और हर भारतीय को सुरक्षा व गरिमा के साथ जीवन जीने का अवसर देने के लिए सराहनीय प्रयास किए हैं। मैं उनके दीर्घ और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना करता हूं।"
जेपी नड्डा और राजनाथ सिंह ने दी सराहना
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपने संदेश में कहा:
"अमित शाह का सार्वजनिक जीवन, समर्पण और संगठन कौशल एक अद्वितीय उदाहरण है। नक्सलवाद के खिलाफ उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति के कारण देश निर्णायक मोड़ पर है। संगठन के विस्तार और विचारधारा को नई ऊंचाइयां दी हैं।"
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि अमित शाह का नेतृत्व आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण रहा है। उन्होंने उन्हें कर्मठ, परिश्रमी और देशभक्त नेता बताते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।
मुख्यमंत्रियों की शुभकामनाएं
एनडीए शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्रियों ने भी अमित शाह को जन्मदिन की बधाई दी और उनके योगदान की सराहना की:
नीतीश कुमार (बिहार): “आपके स्वस्थ और सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।”
चंद्रबाबू नायडू (आंध्र प्रदेश): “राष्ट्र सेवा में आपके लंबे जीवन की प्रार्थना करता हूं।”
योगी आदित्यनाथ (उत्तर प्रदेश): “अनुशासन, संगठन कौशल और कर्मठता के प्रतीक अमित शाह को शुभकामनाएं। प्रभु श्रीराम से आपके यशस्वी जीवन की कामना करता हूं।”
रेखा गुप्ता और पुष्कर सिंह धामी ने बताया प्रेरणास्रोत
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लिखा:
"आपकी दृढ़ इच्छाशक्ति और देश की सुरक्षा के प्रति समर्पण अनुकरणीय है। अनुच्छेद 370 के हटने और नक्सलवाद की समाप्ति में आपकी भूमिका ऐतिहासिक रही है।" उन्होंने अमित शाह को एक कुशल संगठन शिल्पी और दूरदर्शी नेता बताया जो देश की राजनीति में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा:
"आपने कश्मीर सहित विकास से वंचित क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़ा है। सहकारिता से समृद्धि की संकल्पना को आपने साकार किया है।"
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!