TRENDING TAGS :
पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडे का जन्मदिन मनाने की मची होड,शुभकामना देने वालों का लगा ताता
Chandauli News : पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडे के जन्मदिन पर चंदौली में कार्यकर्ताओं ने केक काटकर दी शुभकामनाएं
Mahendra Nath Pandey birthday ( Image From Social Media )
Chandauli News : चंदौली जनपद में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडे का 68वां जन्मदिन हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। जिले भर में जगह जगह भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों द्वारा कार्यक्रम आयोजित करने की होड़ मची रही। इस अवसर पर उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।जिले के मुख्यालय,महरानी,चहनिया सहित अन्य जगहों पर केक काटकर पूर्व केंद्रीय मंत्री का हर्षौल्स पूर्वक जन्मदिन मनाया गया।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के जन्मदिवस को सेवा और सम्मान के रूप में मनाया। पूर्व मंत्री के आवास पर सुबह से ही कार्यकर्ता, समर्थक और गणमान्य नागरिकों का आगमन शुरू हो गया था। सभी ने डॉ. पांडे को फूल माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर जन्मदिन की बधाई दी। उपस्थित लोगों ने उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।
डॉ. महेंद्र नाथ पांडे ने सभी आगंतुकों का हार्दिक स्वागत करते हुए उनके स्नेह और समर्थन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं और जनसामान्य का प्रेम ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है, और यही ऊर्जा उन्हें जनसेवा के लिए प्रेरित करती है।जन्मदिन के अवसर पर भाजपा के कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सकलडीहा से भाजपा प्रत्याशी रहे सूर्यमुनि तिवारी, पूर्व जिला अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, भाजपा के महामंत्री उमा शंकर सिंह, नौगढ़ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शुद्दू सिंह, भाजपा नेता अनिल तिवारी, योगेंद्र मिश्र,पार्टी के उपाध्यक्ष प्रदीप मौर्या, अजीत पाठक, अभिषेक मिश्रा समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व केंद्रीय मंत्री को शुभकामनाएं दीं।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!